कॉन्ट्रोवर्सी नहीं छोड़ रही Samay Raina का पीछा! अब एक बयान में कॉमेडियन मां-बाप को ठहराया दोषी

Samay Raina Controversial Podcast: स्टैंड-अप कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना एक बार फिर चर्चा में हैं और इस बार वजह है उनका बोल्ड बयानों से भरा एक पॉडकास्ट, जो अब सोशल मीडिया पर फिर से छाया हुआ है।
हाल ही में विवादों में घिरे समय ने अपने यूट्यूब चैनल से India's Got Latent शो के सारे एपिसोड डिलीट कर दिए। इसके पीछे की वजह एक पुराने एपिसोड में पूछा गया एक कॉन्ट्रोवर्शियल सवाल है जो उन पर भारी पड़ गया, इतना कि FIR तक दर्ज हो गईं और समय रैना को मजबूरी में अपना सारा कंटेंट डिलीट करना पड़ा।
फिर वायरल हुआ समय का बयान
अब मामला धीरे-धीरे ठंडा होने लगा था, लेकिन अब इंटरनेट पर फिर से भूचाल आ गया है। वजह है जनवरी में समय रैना का किया गया एक पॉडकास्ट, जिसमें समय ने डिजिटल क्रिएटर्स की जिम्मेदारी को लेकर जो कुछ कहा है, वो अब वायरल हो रहा है।
'अगर बच्चे मुझे देखते हैं तो मां-बाप की गलती है'
पॉडकास्ट में समय ने मशहूर हेल्थ इन्फ्लुएंसर Food Pharmer रेवन्त हिमतसिंगका से सीधा सवाल ठोंक दिया- 'क्या आपको लगता है कि मुझे पब्लिक में पानी पीकर एक्टिंग करनी चाहिए, जबकि मैं घर पर कोक पीता हूं?' रेवन्त बोले- 'हां, क्योंकि बच्चे सीखते हैं जो वो देखते हैं।' इस पर समय का जवाब कुछ ऐसा था कि लोगों के कान खड़े हो गए- 'अगर 8-10 साल का बच्चा मुझे देख रहा है, तो उसके पैरेंट्स फेल हो चुके हैं।'
'मैं बच्चों का रोल मॉडल नहीं हूं'
समय ने अपनी परवरिश का किस्सा सुनाया और कहा कि बचपन में उन्हें टीवी देखने पर मार पड़ती थी, इसलिए वो कभी बिगड़े नहीं। उन्होंने कहा- 'मेरे डैड ने जो किया, वो परफेक्ट पेरेंटिंग थी। मैं बच्चों का रोल मॉडल बनने नहीं आया, मैं बस खुद को दिखा रहा हूं।'
'मैं गलत बातें बोलता हूं'
समय का मानना है कि सोशल मीडिया पर दिखावा ज्यादा है और यहीं से लोगों के मन में इंफीरियरिटी कॉम्प्लेक्स की शुरुआत होती है। उन्होंने कहा- 'जब लोग परफेक्ट लाइफ देखते हैं तो सोचते हैं, 'क्या मुझमें कुछ कमी है?' मैं वैसा नहीं हूं। मैं कोक पीता हूं, गलत बोलता हूं और यही मेरी खासियत है। लोग मुझमें खुद को देख पाते हैं।'
पुराने शो की कॉन्ट्रोवर्सी
गौरतलब है कि समय रैना India's Got Latent के एक एपिसोड को लेकर विवादों में आए थे, जिसमें पोडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया ने एक ऐसा सवाल किया था, जिसे लोगों ने बेहद आपत्तिजनक और अश्लील माना था। इसके बाद तो खूब बवाल मच गया था, शो के कई जजेस पर कई FIR दर्ज हुईं और इसी कॉन्ट्रोवर्सी के चलते समय को शो से जुड़ा सारा कंटेंट यू्ट्यूब से हटाना पड़ा।
समय रुकता नहीं
इन सबके बावजूद, समय रैना रुकने के मूड में नहीं हैं। उन्होंने हाल ही में अपने इंटरनेशनल टूर का ऐलान किया है, जिससे साफ है कि वे इस विवाद से ऊपर उठकर आगे बढ़ना चाहते हैं और लोगों को एक नया कंटेंट देना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











