इस कॉमेडियन ने सलमान खान को बताया 'घमंडी', शेयर किया अवॉर्ड शो का चौकाने वाला किस्सा!

बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान को लेकर अक्सर किसी ने किसी तरह की खबरें सामने आती हैं और कई बार वो निगेटिव भी होती हैं। हालांकि उनके फैंस का कहना रहता है कि वो काफी जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं और बड़े दिलवाले हैं लेकिन कई लोग उनको ट्रोल भी करते हैं। लेकिन इस वक्त मशहूर कॉमेडियन रौनक रजनी ने कुछ ऐसा कह डाला है जो कि खबरों का हिस्सा है।
हाल ही में इस कॉमेडियन ने खुलासा करते हुए उस मुलाकात का जिक्र किया जो कि सलमान खान के साथ उनकी पहली मुलाकात थी। ये आईफा अवॉर्ड का समय था और उन्होने जो देखा वो हैरान करने वाला था।
पॉडकास्ट पर रौनक ने कहा कि, "उस दौकान मैं एक अवॉर्ड शो केल लिए लिख रहा था और सलमान खान इसे होस्ट कर रहे थे। वो वहीं मौजूद थे लेकिन उनकी तरफ से बात करने के लिए दूसरा शख्स था।

सलमान से बात करने की कोशिश
मैंने सलमान से बात करने की कोशिश की, लेकिन उनके स्टाफ ने कहा, 'यह मैं हूं जिससे आप बात कर रहे हैं', सलमान हमसे बिल्कुल भी बात नहीं कर रहे थे। हर अवार्ड शो में उनको एक कार मिल रही थी। सलमान खान का कहना था कि अगर मुझे कार नहीं मिली तो मैं इस अवॉर्ड शो को होस्ट नहीं करूंगा।''

कॉमेडियन का कहना है
इसके अलावा इस कॉमेडियन का कहना है उनको लगा की सलमान खान घमंडी है और उनको ऐसा व्यवहार पसंद नहीं आया। हालांकि इस बात को लेकर सलमान खान या उनकी टीम से किसी तरह का रिएक्शन सामने नहीं आया है लेकिन आने वाले समय में ऐसा होता है या नहीं ये तो समय ही बताएगा।

जरूरतमंदो की मदद करते रहते हैं
फिलहाल सलमान खान का एक दूसरा चेहरा भी है और सभी जानते हैं कि वो जरूरतमंदो की मदद करते रहते हैं और अक्सर उनके लिए चैरिटी करते हैँ।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर सलमान खान फिल्म टाइगर 3 और किसी का भाई किसी की जान को लेकर काफी बिजी हैं और इस साल दोनों फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैँ।


Click it and Unblock the Notifications











