लोकप्रिय कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में हालत गंभीर!
फिल्म और टीवी के लोकप्रिय कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल ले जाया गया है। मिली जानकारी अनुसार राजू श्रीवास्तव को जिम में वर्कआउट के दौरान दिल का दौरा पड़ा था। उन्हें तुरंत दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि वह जिम में ट्रेडमिल पर कसरत कर रहे थे, तभी उनके सीने में दर्द हुआ। उनकी खराब हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

Recommended Video
उनकी तबीयत की विस्तार से जानकारी देते हुए कॉमेडियन सुनील पाल ने इंस्टाग्राम पर बताया कि श्रीवास्तव अब खतरे से बाहर हैं। वह अब ठीक हैं। आपको बता दें कि साल 1980 से राजू श्रीवास्तव ने अपने करियर की शुरुआत की। द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज के पहले सीजन से उन्होंने टीवी पर लोकप्रियता हासिल की। उन्होंने इसके साथ मैंने प्यार किया, बाजीगर,बॉम्बे टू गोवा और आमदनी अठनी खर्चा रूपया जैसी कई हिंदी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं।
राजू ने साल 2014 में बीजेपी पार्टी का हिस्सा बनीं। एक वेबसाइट की खबर अनुसार राजू श्रीवास्तव की बाईपास सर्जरी करवाई जा सकती है। राजू उत्तर प्रदेश के फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन भी हैं। एक स्टेज परफॅार्मर के तौर पर उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की। कॉमेडी बनना राजू श्रीवास्तव का बचपन का सपना था। जिसे उन्होंने काफी संघर्ष के बाद पूरा किया।


Click it and Unblock the Notifications