राजू श्रीवास्तव की हालत गंभीर, हार्ट अटैक के बाद वेंटिलेटर सपोर्ट पर कॉमेडियन, 100 फीसदी ब्लॉकेज!
स्टैंड-अप कॉमेडियन और अभिनेता राजू श्रीवास्तव को बुधवार को हार्ट अटैक आने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया। दिल्ली में राजू श्रीवास्तव का इलाज जारी है। ताजा मिली जानकारी अनुसार राजू श्रीवास्तव की हालत गंभीर होने के बाद उन्हें दिल्ली एम्स में वेंटिलेटर पर रखा गया है। बता दें कि 58 वर्षीय कॉमेडियन एक होटल के जिम में कसरत कर रहे थे, जब उन्हें सीने में दर्द हुआ और वे गिर पड़े।
अभिनेता कुछ राजनेताओं से मिलने राजधानी शहर में थे। जिम में उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।बाद में श्रीवास्तव की एंजियोप्लास्टी हुई। डॉक्टरों के अनुसार राजू श्रीवास्तव के दिल के एक हिस्से में 100 फीसदी ब्लॉकेज था। हाल ही में जो रिपोर्ट सामने आयी है उसके अनुसार उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि वह होश में भी नहीं हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट अनुसार राजू श्रीवास्तव की तबीयत को लेकर सुनील पाल ने जानकारी दी है कि कॉमेडियन पहले से काफी बेहतर कर रहे हैं। पाल ने मीडिया के साथ साझा किए गए एक वीडियो में कहा, "वह अब ठीक है। वह खतरे से बाहर है।" 25 दिसंबर 1963 को कानपुर में राजू श्रीवास्तव का जन्म हुआ । करियर में आगे बढ़ते हुए उन्होंने रमेश चंद्र श्रीवास्तव से अपना नाम राजू श्रीवास्तव कर लिया। वह मैंने प्यार किया, में प्रेम की दीवानी हूं, बाजीगर, बॉम्बे टू गोवा जैसी फिल्मों में छोटी भूमिकाओं में नजर आ चुके हैं ।
लेकिन उन्हें पहचान केवल कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन लाफ्टर शो से मिली। फिल्मों के अलावा राजू ने टीवी की दुनिया से काफी लोकप्रियता हासिल की। वह बिग बॅास, कॅामेडी सर्कस, शक्तिमान के साथ कॉमेडी सर्कस शो का भी हिस्सा रह चुके हैं। टीवी की दुनिया ने उनके करियर को नई मंजिल तक पहुंचाया है ।आपको बता दें कि साल 1980 से राजू श्रीवास्तव ने अपने करियर की शुरुआत की।


Click it and Unblock the Notifications