..................... Comedian Raj Sharma passes away at the age of 50; Vir Das shares an emotional post - Hindi Filmibeat

कॉमेडियन राज शर्मा का 50 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त वीर दास ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

Raj Sharma Death: डलास के रहने वाले मशहूर कॉमेडियन राज शर्मा का 24 अप्रैल 2026 को 50 साल की उम्र में निधन हो चुका है। उनकी मौत की खबर एक कॉमेडी क्लब द्वारा शेयर की गई है, जहां पर वह परफॉर्म करते थे। हाल ही में एक्टर और कॉमेडियन वीर दास द्वारा आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से दोस्त राज के निधन पर शोक जाहिर किया गया है और उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया है।

Raj Sharma Raj Sharma Death

वीर दास ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

राज शर्मा के साथ में बिताए गए अपने यादगार पलों को याद करते हुए वीर लिखते हैं कि "राज ने मुझे एक लाफ फैक्ट्री में मेरा पहला मौका दिलवा दिया था। उन्होंने मुझे यकीन भी दिल दिया था कि मैं अमेरिकी मार्केट में मुकाबला करने के लिए बहुत अच्छा हूं। उन्होंने मुझे बेहतरीन सलाह दी थी और मुझे जोर-जोर से हँसाया भी था। वह बहुत ही जबरदस्त कॉमेडियन हुआ करते थे और उनका क्राउड वर्क ऐसा था कि जिसे मैं आज भी बेमिसाल ही समझता हूं।"

राज शर्मा के निधन से टूट चुके हैं वीर दास

कबीर दास आगे लिखते हैं कि वह हमेशा राज का यह एहसान चुकाना ही चाहते थे। किसी के चलते 'वियर्डएस पजामा फेस्टिवल' और 'डेस्टिनेशन अननोन' में भी उन्होंने सबसे पहले राज को ही शामिल किया था। कॉमेडियन ने लिखा कि उनका पेशा लोगों को कठोर बना सकता है और यह एक बहुत ही अकेलापन भारत पेशा होता है।

वीर दास ने अपने नोट में लिखा कि "तुम एक बहुत ही अच्छे दोस्त थे और तुम्हारा दिल बहुत बड़ा भी था। एक कॉमेडियन होने के चलते मैं तुमको कॉमेडियंस की दुनिया की सबसे बड़ी तारीफ के साथ में विदा करता हूं। तुम्हारे बाद परफॉर्म करना बिल्कुल नामुमकिन था और तुम्हारी आत्मा को भगवान शांति दे।"

राज शर्मा की आखिरी पोस्ट हो रही वायरल

राज शर्मा की मौत की वजह अभी तक सामने नहीं आ पाई है लेकिन वह अस्पताल से इंस्टाग्राम पर तस्वीरों को शेयर कर रहे थे। उनकी आखिरी पोस्ट 7 अप्रैल 2026 की थी और इसमें उन्होंने लिखा था कि इस बार सिर्फ 2 लीटर फ्लूड। मैंने 2.5 लीटर से भी ज्यादा का अंदाजा लगाया था। मुझे IR स्टाफ को लंच भी करवाना था। ईस्टर के मौके पर उन्होंने यह भी शेयर कर दिया था कि "जो भी लोग ईस्टर मना रहे हैं, मेरी तरफ से आप सभी को ईस्टर की शुभकामनाएं सीधे आईसीयू से।"

Read more about: news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X