स्मार्ट कपिल शर्मा और उनकी एक, दो नहीं, तीन बीवियां!
'कॉमेडी नाइटस विद कपिल' के होस्ट कपिल शर्मा की जल्द ही बॉलीवुड में अपनी पारी शुरू करने वाले हैं। जी हां, यशराज की बैनर में न सही लेकिन कपिल को हम अब्बास-मस्तान के निर्देशन वाली फ़िल्म 'किस किस को प्यार करूं' में सिल्वर स्क्रीन पर डेब्यू करते देखेंगे। इस फिल्म को लेकर कपिल काफी उत्साहित हैं।

लेकिन अब बात आती है तीन बीवियों की। तो आपको बता दें, असल जीवन में नहीं बल्कि फिल्म में कपिल की तीन तीन पत्नियां हैं। अपनी फ़िल्म के बारे में कपिल ने बताया, 'अब्बास-मस्तान के निर्देशन वाली मेरी पहली फ़िल्म 'किस किस को प्यार करूं' एक कॉमेडी है। इस फ़िल्म में मेरी तीन बीवियां हैं। ये एक साफ़-सुथरी पारिवारिक फ़िल्म तो है ही साथ ही साथ इसमें मैं बहुत स्मार्ट लग रहा हूं।'
आपको बता दें, कुछ महीने पहले पहले खबर थी कि कपिल शर्मा यशराज बैनर की फिल्म 'बैंक चोर' में दिखाई देंगे। लेकिन वहां किसी वजह से बात नहीं बनी। लिहाजा, अब कपिल अब्बास मस्तान की फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' में दिखाई देंगे।
कपिल के हिसाब से एक बिज़नेस क्लास में सफ़र करने वाला आदमी कॉमेडी नहीं कर सकता 'क्योंकि कॉमेडी तो दर्द से पैदा होती है। जब तक वो बस में धक्के नहीं खाएगा तब तक कॉमेडी कहां से लाएगा।' बहरहाल, हमें आपकी इस फिल्म का इंतजार है कपिल। उम्मीद करते हैं कि कॉमेडी नाइट्स की तरह फिल्म देखते देखते भी दर्शक लोटपोट हो जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











