Kapil Sharma: कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपनी जिंदगी के कड़वे सच का किया खुलासा

Kapil Sharma: सबको हंसाने वाली, सबके चेहरे भर मुस्कान लाने कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने हाल ही अपनी जिंदगी के कड़वे सच को लेकर बात की है। एक इंटरव्यू के दौरान कपिल शर्मा ने जिंदगी के उस बुरे दौर के बारें में बात की जो कि उन्होंने सबसे छुपा कर रहा हैं।
जाहिर है कि इस दिनों कपिल शर्मा अपनी फिल्म को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। कपिल शर्मा ने हाल ही में एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी के कई पहलुओं पर बात की। यहां तक कि उन्होंने द कपिल शर्मा शो के को-स्टार्स से संग झगड़ें की बात पर भी चुप्पी तोड़ी।
कपिल शर्मा ने बताया कि, डिप्रेशन के कारण उन्हें आत्महत्या करने के ख्याल आते थे। उन्होंने अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ को खुद को बचाने का क्रेडिट दिया। कपिल ने कहा, "उस समय लगता था कि खत्म होने वाला है काम। बड़ा गंदा वाला फेज था। उस टाइम पर खत्म ही नहीं हो रहा था।"
कपिल शर्मा ने को-स्टार्स संग झगड़े पर भी चुप्पी तोड़ी और बताया कि उनका सिर्फ सुनील ग्रोवर के साथ झगड़ा हुआ था। बाकी एक्टर्स अपनी मर्जी से शो छोड़कर गए हैं।
उन्होंने कहा, "इनसे पूछिए ये क्यों नहीं रुके, मैं तो अपनी ही जगह पर हूं। मैंने सुनील ग्रोवर के साथ लड़ाई की थी, ठीक है। भारती सिंह अगर आप इंस्टाग्राम पर देखते हैं तो हम साथ में बैठते हैं। भारती ने अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू किया है। वो अपना काम खुद कर रही हैं और बहुत बिजी हैं।"
झगड़े की बात करते हुए कॉमेडियन आगे कहा, "ऐसा नहीं है कि जो चले गए हैं, वे मुझसे लड़े हैं। उपासना सिंह फिल्मों में बहुत अच्छा काम कर रही हैं। कुछ दिन पहले ही हमने बात की है। कृष्णा एक अच्छा दोस्त है। इसलिए सुनील को छोड़कर आप सभी को एक ही कैटेगरी में नहीं रख सकते।"
इस तरह से कपिल शर्मा ने अपनी जिंदगी के बारें में बात की है, और बताया कि किस तरह से उन्होंने जिंदगी के बुरे वक्त से निकल कर अपनी सफलता हासिल की और आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं। बता दे कि, कपिल की फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।


Click it and Unblock the Notifications

