'दिल से बुरा लगता है' कॉमेडियन देवराज पटेल नहीं रहें, ट्रक ने मारी टक्कर सड़क हादसे में मौत

Comedian Devraj Patel Death: फेमस कॉमेडियन देवराज पटेल की सड़क हादसे में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि रायपुर में कॉमेडी वीडियो शूट करने जा रहे थे। इसी बीच ट्रक से टक्कर के बाद मौत हो गई है। देवराज पटेल 'दिल से बुरा लगता है' डायलॉग से देशभर में मशहूर हो गए थे और ये ही उनकी पहचान बन गया था।
Recommended Video
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देवराज पटेल की मौत की पुष्टी करते हुए दुख जाहिर किया है। सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए कहा, "दिल से बुरा लगता है से करोड़ों लोगों के बीच अपनी जगह बनाने वाले, हम सबको हंसाने वाले देवराज पटेल आज हमारे बीच से चले गए। इस बाल उम्र में अद्भुत प्रतिभा की क्षति बहुत दुखदायी है। ईश्वर उनके परिवार और चाहने वालों को यह दुःख सहने की शक्ति दे। ओम् शांति:" इसके बाद छत्तीसगढ़ में शोक की लहर है।
दरअसल देवरज पटेल मूल रूप से महासमुंद जिले के निवासी थे। लेकिन रायपुर जिले में वीडियो के सिलसिले में रहते है। इसी बीच सोमवार को भी एक वीडियो बनाने के लिए जा रहे थे तभी रायपुर शहर के लाभांडी इलाके में तेज रफ्तार ट्रक के शिकार हो गए है। हादसे के बाद मौके पर ही देवराज पटेल की मौत हो गई है। वे महासमुंद जिले के दाब पाली गांव के रहने वाले थे। पूरा परिवार भी गांव में ही रहते है। पिता घनश्याम पटेल खेती किसानी करते हैं। वहीं देवराज पटेल के एक और भाई हेमंत पटेल हैं।
यूट्यूब पर देवराज पटेल के 4 लाख से ज्यादा सस्क्राइबर है। वीडियो में मिलियन व्यूज मिलते थे। वे अलग-अलग विषयों मजाकिया वीडियो बनाते थे। 2021 में दिल्ली के फेमस कॉमेडियन भुवन बाम के साथ ढिंढोरा में काम कर चुके थे। इसके साथ छत्तीसगढ़ सरकार के डॉक्यूमेंट्री फिल्मों में भी लगातार देवराज काम रहे थे। इस लिहाजा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ भी देवराज पटेल के करीबी थे। मुख्यमंत्री के साथ भी देवराज ने पिछले साल एक वीडियो बनाया था जो सोशल मीडिया में बहुत वायरल हुआ था। इसके अलावा देवराज पटेल ने आज ही अपना लास्ट वीडियो इंस्टाग्राम में आज ही पोस्ट किया था।


Click it and Unblock the Notifications











