Bharti के बेटे गोले ने जरा सी उम्र में कटवा दी परिवार की नाक, डांसर के सामने जाकर करने लगा ऐसी हरकतें

Bharti Singh Son Video: कॉमेडियन भारती सिंह का बेटा गोला अपने मां-बाप की तरह ही खबरों में रहता है। भारती सिंह के व्लॉग सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं और उन्हीं के एक व्लॉग में से भारती के बेटे का वीडियो वायरल हो रहा है।
भारती के बेटे गोले का वीडियो
भारती के बेटे गोले का जो वीडियो सामने आया है, उसमें वो डांस करता नजर आ रहा है। इस वीडियो में भारती के बेटे के सामने एक डांसर डांस करती हुई नजर आ रही है। गोले के इस डांस के बाद हर्ष कहते हुए नजर आ रहे हैं कि इसने (गोले ने) पूरे खानदान की... सात पुश्तों की नाक कटा दी। आजतक बाप ने ये हरकत कभी नहीं की। बाप को कभी मौका ही नहीं मिला। बाप भी ये काम करना चाहता था लेकिन बाप ये काम नहीं कर पाया। लेकिन मेरे बच्चे ने ये कर लिया है।
हर्ष ने बताई गोले की हरकत
आगे वीडियो में हर्ष कहते हैं कि मुझे खुशी है कि जहां बाप नहीं पहुंच सका... वहां बेटा पहुंच गया। उसके बाद भारती के कहने पर हर्ष डांस स्टेप करते हैं। आगे हर्ष बताते हैं कि मर्द सीटी बजा रहे थे तो ये गोला भी मुंह में उंगलियां डालकर सीटी बजाने की कोशिश कर रहा था। हर्ष ने आगे कहा कि मेरा दिल टूट गया क्योंकि मेरे बच्चे से सीटी नहीं बज रही थी।
भारती हर्ष की प्रेम कहानी
आपकी जानकारी के लिए बता दें, भारती और हर्ष ने साल 2017 में शादी की थी। भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया को लोग एक-साथ खूब पसंद करते हैं। हर्ष और भारती की पहली मुलाकात रियलिटी शो 'कॉमेडी सर्कस' में हुई थी। कॉमेडी सर्कस में भारती सिंह एक कंटेस्टेंट थीं, जबकि हर्ष लिम्बचिया एक स्क्रिप्ट राइटर थे। दोनों की मुलाकात कॉमेडी सर्कस में हुई और दोनों के बीच की दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन परिवार वाले इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। लेकिन भारती और हर्ष ने तब तक कोशिश की, जब तब सब राजी नहीं हो गए।
सात साल के रिश्ते के बाद हर्ष और भारती ने मई 2017 में दुनिया से छिपकर शादी की थी। हालांकि, दोनों ने 1 जून को सभी को ये गुड न्यूज दी थी। फिर महीनों बाद दोनों ने अपनी शादी की डेट की अनाउंसमेंट की। भारती और हर्ष ने 3 दिसंबर 2017 को शान-ओ-शौकत के साथ शादी की थी।


Click it and Unblock the Notifications