अक्टूबर में टीवी पर अक्षय, सल्लू और अमिताभ!
नई दिल्ली। फिल्मी पर्दे के सितारों की बारात जल्द ही आपके छोटे पर्दे के जरिए आपके घर पर उतरने वाली है। त्यौहारों का महीना अक्टूबर इस बार शानदार फिल्मी स्टार्स आपके साथ मनाएंगे। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन और बॉलीवुड के एक्शन क लाकार अक्षय कुमार और सलमान खान अपने-अपने रियलिटी शो के साथ दर्शकों से मुखातिब होंगे।
तीन रियल्टी शो के जरिए आपका टीवी आपको इन तीन अभिनेताओं के बीच होने वाले घमासान को लाइव टेलीकास्ट करेगा। अब देखना ये है कि टीआरपी के जंग के मैदान में इनमें से कौन अपने सिर पर जीत का सेहरा बांध कर निकलता है। अक्टूबर से इन कार्यक्रमों के प्रसारण की संभावना व्यक्त की जा रही है। पहले भी रियल्टी शो होस्ट कर चुके बॉलीवुड एक्शन और कॉमेडी किंग अक्षय कुमार एक प्रतियोगी कुकरी शो 'मास्टर शैफ इंडिया' की मेजबानी करेंगे। उल्लेखनीय है कि अभिनेता बनने से पहले अक्षय ने एक रेस्तरां में बतौर शेफ काम भी किया है।
अमिताभ का रणक्षेत्र होगा सोनी चैनल सलमान सलमान कलर्स पर नजर आएंगे। अक्षय स्टार प्लस के शो की मेजबानी करेंगे तो अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा 'फीयर फेक्टर-खतरों के खिलाड़ी 3' की कलर्स पर मेजबानी करेंगी। अमिताभ इस साल सोनी टीवी के लिए 'कौन बनेगा करोड़पति' के चौथे संस्करण का प्रस्तुतिकरण करेंगे। शो के अमिताभ के जन्मदिन के दिन, 11 अक्टूबर से प्रसारित होने की उम्मीद है। केबीसी के पहले और द्वितीय संस्करण के प्रस्तोता भी अमिताभ ही थे लेकिन तृतीय संस्करण अभिनेता शाहरुख खान ने पेश किया था।
इस बीच सोनी टीवी के शो 'दस का दम' की मेजबानी कर चुके सलमान रियलिटी शो 'बिग बॉस 4' प्रस्तुत करेंगे। पिछले साल अमिताभ ने इसे प्रस्तुत किया था। अमिताभ से अपना प्रतिस्पर्धा के बारे में सलमान कहते हैं, "कोई प्रतियोगिता नहीं है। हम दो अलग व्यक्तित्व हैं, हमारी अलग-अलग शैलियां हैं, इसलिए वहां कोई तुलना नहीं है। मुझे नहीं लगता कि मैं केबीसी को उस तरह प्रस्तुत कर सकता हूं जैसे वह करते हैं।"


Click it and Unblock the Notifications











