कलर्स बना नम्बर वन चैनल!
स्टार चैनल को पछाड़ कर कलर्स चैनल नम्बर वन पर पहुंच गया है।
टीवी रेटिंग ऐजेंसी टैम इंडिया के आकड़ो के अनुसार कलर्स ने रेटिंग में स्टार प्लस को पीछे छोड़ दिया है। कलरस को लांच हुए अभी एक साल से भी कम समय हुआ है।
स्टार प्लस 2000 से अब तक मनोरंजन चैनलों मे नम्बर वन की कुर्सी पर बना हुआ था। इस वर्ष उसकी बादशाहत को कलरस ने कड़ी चुनौती दी थी।
कलरस ने काफी कम समय मे ही स्टार को पीछे ढकेल दिया है। इस बारे में स्टार प्लस के प्रवक्ता ने कहा, '' स्टार प्लस पिछले 9 सालों से नम्बर वन बना हुआ है। अभी भी इसके काम में ज्यादा बदलाव नही आया है हम जल्दी ही अपनी पोजिसन प्राप्त कर लेंगे।''


Click it and Unblock the Notifications











