सोफिया कुरैशी के पति ताजुद्दीन ने भरी सभा में पत्नी के लिए कह दी ऐसी बात, इमोशनल हुईं कर्नल, VIDEO

Colonel Sophia Qureshi: भारत के सबसे अहम मिशन ऑपरेशन सिंदूर को सफल बनाने वाली महिला सोफिया कुरैशी (Colonel Sophia Qureshi) आज लगभग हर एक भारतीय की रोल मॉडल बन चुकी हैं। बता दें सोफिया कुरैशी के जज्बे ने लोगों का दिल जीत लिया है। बच्चे से लेकर बड़ा हर कोई उनकी तारीफ करते थक नहीं रहा है। कर्नल सोफिया कुरैशी ने जैसे ही ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी उसके बाद से हर कोई सोफिया के बारे में जानना चाहता है।
लव मैरिजी की पर पोस्टिंग मिली अलग
कर्नल सोफिया कुरैशी लखनऊ की रहने वाली हैं। लखनऊ उत्तर प्रदेश में उनका जन्म हुआ था। सोफिया ने साल 2005 में ताजुद्दीन बागेवाड़ी से शादी की थी। दोनों की लव मैरिज थी। क्योंकि सोफिया के पति ताजुद्दीन भी भारतीय सेना में हैं। जहां सोफिया इस समय जम्मू में कर्नल के पद पर सेवा प्रदान कर रही हैं वहीं उनके पति झांसी में कर्नल के पद पर हैं।
कर्नल ताजुद्दीन बागेवाड़ी पत्नी सोफिया के लिए कह दी ये बात
बता दें कि देश भर के लोग सोफिया उनके पति बच्चे और परिवार के बारे में जानना चाहते हैं। हर कोई सोफिया कुरैशी की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में जानना चाहता है। लोग जानना चाहते हैं कि कैसे हैं सोफिया कुरैशी के पति। वहीं हाल ही में कर्नल सोफिया कुरैशी के पति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कर्नल ताजुद्दीन बागेवाड़ी (Colonel Tajuddin Bagewadi) नेशनल टीवी पर ऐसी बात बोल देते हैं कि सोफिया कुरैशी (Colonel Sophia Qureshi) इमोशनल हो जाती हैं। दरअसल कर्नल ताजुद्दीन बागेवाड़ी कहते हैं कि 'मैं खुद को बहुत लकी मानता हूं कि सोफिया कुरैशी उनकी जिंदगी में हैं। लोग अपना रोल मॉडल अपने प्रोफेशन में किसी को चुनते हैं, लेकिन मेरा रोल मॉडल तो मेरे घर पर ही है।'
लोगों के यूं आए रिएक्शन
बता दें कि ताजुद्दीन बागेवाड़ी के इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाऊ नजर ना लगे कपल को वहीं दूसरे ने लिखा- आप बहुत लकी हैं कि आपको ऐसे हसबैंड मिले। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- आपके चेहरे पर मुस्कान यह बता रही हैं कि आग कितना गर्व महसूस कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications