पाकिस्तान को धूल चटाने वाली Sofia Qureshi का है बॉलीवुड से गहरा नाता, उनकी जुड़वा बहन करती हैं ये काम

Sofia Qureshi

Sofia Qureshi Sister: 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का भारत ने जोरदार जवाब दिया है। भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में नौ आतंकी ठिकानों पर हमला किया।

भारत पाक सीमा पर तनाव

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान भी चुप नहीं बैठा और पड़ोसी देश ने भारत की सीमा पर कुछ हमले किए। पहले तो उन्होंने जम्मू की सीमा पर लगे एक गांव पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें 15 नागरिकों की जान चली गई। उसके बाद भारत ने भी सीमा पर अपनी कमान संभाली और पाकिस्तानी सेना को मुंहतोड़ जवाब दिया। बीती रात पाकिस्तान ने भारत पर कई हमले किए लेकिन भारतीय सेना ने उन्हें नाकाम कर दिया। पिछले दो दिनों से भारत का विदेश मंत्रालय लगातार प्रेस कांफ्रेंस करके लोगों को इस मामले की जानकारी दे रहा है।

इस पूरे ऑपरेशन में कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह का अहम रोल है। कर्नल सोफिया खुद मीडिया को बता रही हैं कि सेना किस तरह पाकिस्तान को जवाब दे रही है।

बॉलीवुड से है सोफिया का रिश्ता

आपको बता दें, कर्नल सोफिया आजकल चर्चा में हैं और लोग उनके बारे में जानना चाहते हैं। क्या आप जानते हैं कि उनकी बहन का बॉलीवुड से कनेक्शन है? उनकी बहन का नाम शायना कुरैशी है। वह कोई एक्ट्रेस नहीं हैं, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में पीछे से बड़ा काम करती हैं। शायना का मुंबई में एक प्रोडक्शन हाउस है, जो फिल्में और ऐड फिल्में बनाता है।

पीएचडी की पढ़ाई छोड़ सेना को चुना

कर्नल सोफिया एक पढ़ी-लिखी और बहादुर महिला हैं। उन्होंने बायोकैमिस्ट्री में मास्टर्स किया है और पीएचडी कर रही थीं। लेकिन जब सरकार ने महिलाओं के लिए सेना में ऊंचे पदों पर भर्ती का ऐलान किया, तो सोफिया ने पीएचडी छोड़कर सेना में जाने का फैसला लिया।

भारतीय सेना में सोफिया की जिम्मेदारी

कर्नल सोफिया कुरैशी सिग्नल कॉर्प्स (Signal Corps) से जुड़ी हुई हैं, जो सेना में कम्यूनिकेशन और तकनीकी सहायता का काम करता है। वह पहली भारतीय महिला हैं, जिन्होंने एक अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास (Joint Military Exercise) में भारत की तरफ से पुरुषों और महिलाओं की टीम का नेतृत्व किया। यह मिलिट्री एक्सरसाइज 2016 में बांग्लादेश में हुई थी, जिसे Force 18 कहा गया। इसमें 18 देशों की सेनाएं शामिल थीं।

More from Filmibeat

Read more about: indian army
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X