पाकिस्तान में बवाल काटने वाली सोफिया कुरैशी के मुरीद हुए धीरेंद्र कृ्ष्ण शास्त्री, बोले- रानी लक्ष्मीबाई की...

sofia Qureshi baba bageshwar

Baba Bageshwar praised Colonel Sofia Qureshi- कर्नल सोफिया कुरैशी को पूरा देश सलाम कर रहा है। भारत की इस वीरांगना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को उसकी औकात याद दिलाई है।

इंडिया पाकिस्तान युद्ध के दौरान खबरों में आईं कर्नल सोफिया कुरैशी इस वक्त छाई हैं और लगातार उनको लेकर बातें हो रही हैं। बता दें कि सोफिया ने इंडियन आर्मी को इस ऑपरेशन के दौरान लीड किया था और पाकिस्तान को सबक सिखाया था।

अब मशहूर कथावाचक बाबा बागेश्वर यानि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक बयान कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर सामने आया है। सोफिया कुरैशी को लेकर उन्होने कई बातें बोलीं और तारीफ करते हुए उनकी तुलना रानी लक्ष्मीबाई से की है। बता दें कि सोफिया कुरैशी बुंदेलखंड की रहने वाली हैं और इसको लेकर भी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री गर्व महसूस कर रहे हैं।

Take a Poll

बाबा बागेश्वर ने सोफिया को लेकर क्या कहा?

लोगों की मन की बातें जानने को लेकर मशहूर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का मन गदगद है और वो सोफिया की जमकर तारीफें कर रहे हैं। उन्होने कहा, ''बुंदेलखंड की धरती नौगांव की रहने वाली सोफिया कुरैशी पर हमें गर्व है। उन्होने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जो साहस दिखाया है और जिस तरह से लीड किया है वह रानी लक्ष्मीबाई की याद दिलाता है।'' धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का ये बयान अब चर्चा में है और लोग उनकी बातों का समर्थन कर रहे हैं। सोफिया कुरैशी ने व्योमिका सिंह के साथ मिलकर पाकिस्तान में जमकर बवाल काटा और पहलगाम के कायराना हमले का जवाब दिया।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

सोफिया कुरैशी को लेकर इस बयान के सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ''ई तो बोलता था ,हमारे अंगने में तुम्हारा क्या कम है आज गर्व दिखा रहे हो...'' एक ने लिखा, ''इसको अब कोई सीरीयसली नही लेता।'' एक ने लिखा, ''आपके मुंह से तारीफ अच्छी नहीं लगती बाबा जी।'' एक ने लिखा, ''बाबा तेरे जैसे लोग इंडिया को तोड़ रहे हैं अंदर से हिंदू मुस्लिम करके।''

बाबा बागेश्वर कौन हैं?

बागेश्वर बाबा के नाम मशहूर बालाजी वाले बाबा का असली नाम धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री है। वो अक्सर इसलिए चर्चा में रहते हैं क्योंकि लोगों का नाम पूछकर पर्ची बनाते हैं और बिना पूछे भविष्य और भूतकाल के बारे में बता देंते हैं। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर लोगों के दो मत रहते हैं।

एक तबका उनके साधु मानता है तो किसी का कहना होता है कि वो किसी और तरीके से लोगों को कंट्रोल करते है। कोई पाखंडी कहता है तो किसी का उनपर पूरा यकीन है। हालांकि कई बार वो विवादों में भी आ चुके हैं। कभी अपने बयानों को लेकर तो कभी हिंदू मुस्लिम की बात करके वो चर्चा में रहते हैं।

हिंदू राष्ट्र की मांग

हाल ही में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने तब बवाल काट दिया था जब उन्होने इंडिया को हिंदू राष्ट्र बनाने की बात रह डाली थी। उनका कहना था कि इस राष्ट्र में मुस्लिम भी रह सकते हैं लेकिन सबकुछ हिंदू राष्ट्र के हिसाब से चलेगा। इसके बाद वो बुरी तरह से ट्रोल किए गए थे। इसका एक कारण ये भी था कि लोगों का कहना था कि ये सेकुलर और डेमोक्रेटिक देश है। हालांकि बाबा ने लोगों को मुंहतोड़ जवाब भी दिए थे। अब सोफिया कुरैशी को लेकर बागेश्वर बाबा खबरों में हैं और उन्होने जमकर तारीफ की है।

कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने जिस तरह से लोगों को मौत के घाट उतारा था उसका बदला लेने के लिए इंडियन आर्म्ड फोर्सेस ने पाकिस्तान में हमला किया था। फिलहाल अमेरिका की दखलअंदाजी के बाद दोनों देशों में सीजफायर है लेकिन विवाद और तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।

इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए बाबा बागेश्वर का ये वीडियो..

More from Filmibeat

Read more about: baba bageshwar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X