महाकुंभ में डुबकी लगाने पहुंचे Coldplay के सिंगर क्रिस मार्टिन, गर्लफ्रेंड डकोटा भी आईं संग

Coldplay singer Chris Martin arrive at mahakumbh mela: रॉक बैंड कोल्डप्ले के को फाउंडर और लीड सिंगर क्रिस मार्टिन अपने शानदार अंदाज और अपनी बेहतरीन गायकी के लिए पसंद किए जाते हैं। कई दिनों तो उनके लाइव कॉन्सर्ट्स फैन्स के बीच में खास उत्साह की वजह बना हैं।
क्योंकि क्रिस भारत में हैं। बता दें कि 26 जनवरी को कोल्डप्ले का भारत में आखिरी कॉन्सर्ट था। जो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ था। इस कॉन्सर्ट के वीडियोज़ ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी थी।
महाकुंभ पहुंचे Coldplay के सिंगर क्रिस मार्टिन
वहीं आपको जानकर हैरानी होगी कि कोल्डप्ले लीड सिंगर क्रिस मार्टिन शो खत्म होने के बाद वापस अपने देश लौटने के बजाए। महाकुंभ में डुबकी लगाने आए हैं। जी हां, हाल ही में क्रिस मार्टिन प्रयागराज में महाकुंभ में मेले में पहुंचे। बता दें कि इस खास मौके पर वह अकेले नहीं बल्कि उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड डकोटा जॉनसन भी नजर आ रही हैं। बता दें महाकुंभ में आते ही क्रिस मार्टिन और उनकी गर्लफ्रेड डकोटा देसी अंदाज में नजर आए। दोनों ने ही भगवा चुनकी ओढ़ी हुई है। वहीं डकोटा ने तो माथे पर तिलक भी लगा रखा है।
#WATCH | Uttar Pradesh | American actress Dakota Johnson and co-founder of the rock band Coldplay & singer Chris Martin at Prayagraj #MahaKumbhMela2025 pic.twitter.com/8kttMyjrdG
— ANI (@ANI) January 27, 2025
भारी सिक्योरिटी के साथ नजर आए क्रिस
बता दें कि क्रिस मार्टिन भारी सिक्योरिटी के साथ महाकुंभ के मेले में आए हैं। वहीं फैन्स उम्मीद कर रहे हैं कि क्रिस मार्टिन कोई ना कोई तस्वीर महाकुंभ से जरूर महाकुंभ के मेले से शेयर करेंगे। बता दें कि महाकुंभ मेला 13 जनवरी से शुरू हुआ था। जिसमें देश-विदेश की तमाम हस्तियां गंगा में डुबकी लगाती देखी गईं। कुछ दिनों पहले ही स्टीव जॉब्स की पत्नी को महाकुंभ में देखा गया था। बता दें कि स्टीब जॉब्स की पत्नी लॉरीन पॉवेल ने भारत आकर अपना नामकरण संस्कार भी किया था। महाकुंभ में उन्हें कमला नाम दिया गया था।


Click it and Unblock the Notifications











