कोल्डप्ले शो में क्रिस मार्टिन को लगाने पड़े 'जय श्री राम' के नारे, फैन्स से की हिंदी में बात, VIDEO VIRAL

Chris martin chant Jai Shree Ram In Coldplay Concert: भारत में कोल्डप्ले के शो खास पसंद किए जाते हैं। वहीं 18 जनवरी को कोल्डप्ले इंडिया कॉन्सर्ट का पहला शो था। कॉन्सर्ट में फैन्स का उत्साह यह बता रहा था कि उन्हें यह कॉन्सर्ट कितना पसंद आ रहा है। इस दौरान ब्रिटिश रॉक बैंड के लीड सिंगर क्रिस मार्टिन ने कुछ ऐसा किया जिसे सुनकर लोगों के होश उड़ गए।
जी हां, क्रिस मार्टिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि क्रिस मार्टिन पहले तो अपने फैन्स का गर्मजोशी से स्वागत करते हैं, लेकिन इसके बाद वह कुछ ऐसा कह देते हैं जिसे सुनकर उनके फैन्स गदगद हो जाते हैं।
“Jai Shri Ram” - Chris Martin @coldplay 🔥🔥🔥#ColdplayMumbai pic.twitter.com/TVOBTNdyIW
— Sameer (@BesuraTaansane) January 18, 2025
क्रिस मार्टिन ने लगाए जय श्री राम के नारे
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि क्रिस मार्टिन पहले दो हिंदी में बात करते नजर आते हैं। इतना सुनते ही फैन्स खुश हो जाते हैं, लेकिन इसके बाद क्रिस मार्टिन जय श्री राम के नारे लगाने लगते हैं। यह सुनकर फैन्स तो कंट्रोल ही नहीं कर पाए और फिर पूरे कॉन्सर्ट में फैन्स चिल्लाने लगते हैं।। इतना ही नहीं फैन्स द्वारा जो प्लेकार्ड पढ़े जा रहे थे उसपर भी जय श्री राम लिखा था। मार्टिन ने जैसे ही इसे पढ़ा वह जोर-जोर से तालियां बजाने लगे। इसके बाद उन्होंने इसका मतलब पूछा।
Here’s the video where #ChrisMartin
— Chandresh Narayanan (@chand2579) January 18, 2025
mentions @Jaspritbumrah93! What a moment in the concert @coldplay #cricket Jassi is the world’s best pic.twitter.com/kSuTix6ATJ
जसप्रीत बूमराह का भी लिया नाम
क्रिस मार्टिन ने इसके बाद भी फैन्स को सरप्राइज दिया। जी हां, बीच कॉन्सर्ट को रोक कर उन्होंने जसप्रीत बुमराह का नाम लिया था। जी हां, एक वीडियो वायरल हो रहा जहां देखा जा सकता है कि क्रिस मार्टिन कहते हैं कि रुको हमें शो खत्म करना है। क्योंकि जसप्रीत बूमराह बैकस्टेज आकर खेलना चाहते हैं।
कहां होगा अगला शो
बता दें कि 18 जनवरी को मुंबई में शो रखा गया था। इसके बाद बैंड अहमदाबाद में परफॉर्म करेगा। आपको बता दें कि क्रिस मार्टिन अकेले नहीं उनका बड़ा बैंड और उनकी गर्लफ्रेंड डकोटा जॉनसन भी साथ आई हैं।


Click it and Unblock the Notifications











