कोल्ड पूनम झावर का हॉट लुक
अभिनेत्री पूनम झावर को फिल्मी दुनिया में आये एक लंबा वक्त हो चुका है बावजूद इसके उन्हें आज भी लोग ठीक से पहचानते नहीं हैं। फिल्मों में इक्का-दुका रोल करने वाली पूनम को लोग कोल्ड अभिनेत्री कहते हैं इसलिए शायद परेशान होकर ठंडी पूनम झावर ने इस वैलेंनटाइन पर इतना हॉट लुक अपनाया जिसे जिस किसी ने भी देखा बस उसकी आंख फटी की फटी रह गयी। लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि पूनम का यूं काया-कल्प कैसे हो गया?
शायद इसके पीछे उनकी कोशिश यह है कि लोग उन्हें इस बार तो हॉट कही डालेंगे। फिल्म 'मोहरा' में छोटा सा रोल करने वाली अभिनेत्री पूनम झावर को हाल ही में आयी फिल्म 'ओह माई गॉ़ड' में भी देखा गया था लेकिन इतने साल बीत जाने के बाद भी पूनम को वो मुकाम नहीं मिला जिसकी उनको दरकार थी।
पूनम के बाद आयी अभिनेत्रियां जैसे कि शर्लिन चोपड़ा, पूनम पांडे उनसे आगे निकल गयी है। इसलिए पूनम ने इतना उत्तेजक अंदाज पेश किया है। अपना हॉट शूट खुद उन्होंने ही वैलेंनटाइन को समर्पित किया है।सेक्स को ही जीवन कहने वाली पूनम झावर ने कहा कुछ समय पहले कहा था कि जीवन में सेक्स और सौंदर्य दो अनिवार्य पहलू हैं, सेक्स के साथ नारी के अंदर आंतरिक सुंदरता भी होनी चाहिए। खैर उसी पूनम ने इस बार सेक्सी लुक धरा है देखते हैं उनका यह लुक उन्हें कहां ले जाता है। फिलहाल उनकी तस्वीरों को इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications












