आखिर सुनील ग्रोवर से क्यों नाराज़ हैं कॉफी विद डी के डायरेक्टर!
कॉफी विद डी के डायरेक्टर फिल्म का प्रमोशन न करने के लिए सुनील ग्रोवर से नाराज़ हैं।
सुनील ग्रोवर की फिल्म कॉफी विद डी कल यानी 20 जनवरी को रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है, लेकिन इस फिल्म के डायरेक्टर विजय मिश्रा उनसे नाराज़ हैं, क्योंकि सुनील ग्रोवर ने इस फिल्म का प्रमोशन करने से मना कर दिया।

विशाल का कहना है कि उन्हें इस बात का बहुत अफसोस है कि अभिनेता सुनील ग्रोवर ने उनकी फिल्म का प्रमोशन करने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। बता दें कि इस फिल्म में सुनील एक पत्रकार का किरदार निभा रहे हैं जो अंडरवर्ल्ड डॉन दाउड अब्राहम का इंटरव्यू लेने की कोशिश में जुटा रहेगा।
''सलमान खान से पहले मैं फिल्म की बात करूं.. यह सही नहीं है..''- शाहरूख
ये फिल्म इस साल की शुरुआत में रिलीज़ होनी थी लेकिन किन्हीं कारणों से इसकी रिलीज़ डेट आगे बढ़ाकर 20 जनवरी कर दी गई। अब ये फिल्म फाइनली कल सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications