कॉमिक कैरेक्टर से निकली दीपिका की 'कॉकटेल'

नाम के साथ साथ इस फिल्म में दीपिका का ड्रेसिंग स्टाइल भी काफी हद तक इस कॉमिक कैरेक्टर वेरोनिका से मेल खाता है। वेरोनिका की स्टारी देखी जाए तो उसकी फ्रेंड बेट्टी और वेरोनिका दोनों ही आर्ची से प्यार करती हैं कॉकटेल फिल्म की कहानी भी कुछ कुछ ऐसी ही नजर आ रही है।
बॉलिवुड के राइटर्स के पास शायद कहानियों और कैरेक्टर्स की कमी सी हो गई है इसीलिए अब कॉमिक कैरेक्टर्स भी उन्हे लुभाने लगे हैं।
वैसे दीपिका का कहना है कि वैसे तो इस फिल्म में भी प्यार,धोखा ,विश्वास,लव ट्राइंगल आदि सब तरह के मसाले हैं पर फिर भी यह फिल्म उनकी अब तक की रीलीज हुई हर फिल्म से हटकर है। सैफ के साथ ये उनकी तीसरी फिल्म है। इससे पहले ये जोड़ी लव आजकल और आरक्षण में एकसाथ नज़र आई थी।
अपने हॉट रेड बिकनी सीन को लेकर आजकल वैसे भी दीपिका पादुकोण हर खबर की सुर्खियों में छायी हुई है। पर देखना ये हैं कि वेरोनिका के रुप में दीपिका की ये 'कॉकटेल' बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती है और आखिर इसका नशा दर्शकों पर कितना चढ़ता है।


Click it and Unblock the Notifications