Cocktail 2: लेस्बियन कपल के रोल में दिखेंगी रश्मिका मंदाना और कृति सैनन? तगड़ी अपडेट पर नहीं होगा यकीन

Rashmika Kriti Lesbian Couple: 'कॉकटेल 2' को लेकर फैंस इंतजार में हैं और खबरें आ रही हैं कि फिल्म शूटिंग काफी जोरों शोरों से चल रही है। ऐसे में एक बड़ा अपडेट सामने आया है जो कि काफी मजेदार है और लंबे समय के बाद फिल्म में कुछ ऐसा देखने को मिलने वाला है जो कि शायद ए लिस्ट हीरोइनें ने अभी तक नहीं किया।

Cocktail 2

जी हां, पता चला है रश्मिका मंदाना और कृति सैनन इस फिल्म में लेस्बियन कपल का रोल करने वाली हैं। साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म कॉकटेल को काफी पसंद किया गया था और इस फिल्म में शानदार कलाकार नजर आए थे।

सैफ और दीपिका तो नहीं बल्कि इस फिल्म में रश्मिका मंदाना, कृति सैनन और शाहिद कपूर लीड रोल में कमाल करने वाले हैं। ओसीडी टाइम्स की मानें तो इस फिल्म में कृति सैनन और रश्मिका मंदाना एक लेस्बियन जोड़े की भूमिका निभाएंगी।

क्या होगा शाहिद कपूर का रोल?

कहा जा रहा है कि लेस्बियन कपल के साथ इस फिल्म शाहिद कपूर को तीसरे किरदार में देखा जाएगा जो कि कॉंप्लेक्स लव ट्राएंगल में फंसे हुए होंगे। हालांकि ये अपडेट्स और दावे कितने सही है इसको लेकर हम किसी तरह का आधिकारिक दावा नहीं कर रहे हैं। अगर सबकुछ इसी तरह से होता है तो निश्चित ही एक शानदार कहानी फिल्म में देखने को मिलने वाली है। इस फिल्म को होमी अदजानिया निर्देशित कर रहे हैं।

कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसके सेट से कई तस्वीरें भी लीक हो चुकी हैं। रश्मिका और कृति को एक साथ काफी खुश देखा जा सकता है। हालांकि दोनों ने इस खबरों पर अभी तक रिएक्ट नहीं किया है। फिलहाल इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन अंदाजा लगाता जा रहा है कि फिल्म सितंबर 2026 में रिलीज हो सकती है।

सफल करियर

इस फिल्म में नजर आने वाले तीनों कलाकारों का करियर अभी तक शानदार रहा है। इन तीनों ने हर तरह के किरदार किए हैं। शाहिद कपूर की बात करें तो वो इस वक्त फिल्म ओ रोमियो को लेकर भी खबरों में हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X