पैसे लेकर ये करने को तैयार थे सनी लियोन, पूनम पांडे, जैकी श्रॉफ, स्टिंग ऑपरेशन में खुलासा
Recommended Video

कोबरा पोस्ट ने #OperationKaraoke के तहत, बॉलीवुड हस्तियों पर एक स्टिंग ऑपरेशन किया जिसके तहत उन्हें राजनीतिक पार्टियों के हित में ट्वीट करने को कहा गया। लगभग हर सितारा इस झांसे में आ गया और पैसे लेने को तैयार था। इतना ही नहीं, दिलचस्प ये है कि इन सितारों ने पैसे सफेद के बदले, काला धन लेने से भी गुरेज नहीं किया।
इन हस्तियों में शामिल थे सोनू सूद, विवेक ओबेरॉय, सोनू सूद, मीका सिंह, जैकी श्रॉफ, शक्ति कपूर, सनी लियोन, अमीषा पटेल, मिनिषा लांबा, टिस्का चोपड़ा, कृष्णा अभिषेक, निकितन धीर, पंकज धीर, कैलाश खेर, एविलिन शर्मा, राखी सावंत, दीपिशिखा नागपाल, संभावना सेठ, हितेन तेजवानी, श्रेयस तलपड़े, रोहित रॉय।

इन हस्तियों के पास कोबरापोस्ट के रिपोर्टर, एक डिजिटल कंपनी के मैनेजर बनकर पहुंचे और उनसे कहा गया कि इन एक्टर्स को राजनीतिक पार्टियों के अच्छे काम को प्रमोट करना है बिना उन पार्टियों का नाम लिए। अब अच्छे काम प्रमोट करने में बुराई नहीं है। लेकिन इसके लिए पैसे लेने में है। खासतौर से काला धन लेने में।
हालांकि कई सेलेब्रिटी ऐसे भी थे जिन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया, जिनमें अरशद वारसी, विद्या बालन, रज़ा मुराद और सौम्या टंडन जैसे सितारे थे। इन हस्तियों की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। देखिए, कोबरा पोस्ट का पूरा स्टिंग ऑपरेशन यहां।
वहीं देखिए, जो जो बिका, वो आखिर कितने में बिका -


Click it and Unblock the Notifications











