एक्ट्रेस दीपिका का आरोप- आलोक नाथ ने मेरे कमरे में जबरदस्ती घुसने की कोशिश की थी
प्रोड्यूसर विनता नंदा, हम साथ साथ हैं की क्रू सदस्या और संध्या मृदुल के बाद अब एक्ट्रेस और आलोक नाथ की को-स्टार रह चुकीं एक्ट्रेस दीपिका अमीन ने भी आलोक नाथ पर शोषण का आरोप लगाया है। दीपिका ने अपने पोस्ट में लिखा कि एक बार वह आलोक नाथ के साथ आउटडोर शूट पर गई थीं। जहां शराब के नशे में आलोक नाथ ने जबरदस्ती उनके कमरे में घुसके की कोशिश की थी।
आमिर खान ने छोड़ दी ये बड़ी बॉयोपिक फिल्म- निर्देशक पर है यौन शोषण का आरोप
दीपिका ने लिखा- 'इंडस्ट्री में सभी लोगों को पता है कि आलोक नाथ शराबी हैं और महिलाओं का शोषण करते हैं। कई साल पहले एक टेलीफिल्म के आउडडोर शूट के दौरान उन्होंने जबरन मेरे कमरे में घुसने की कोशिश की थी। उन्होंने उस रात काफी सीन क्रिएट कर दिया था। शूटिंग के दौरान मैं सुरक्षित रहूं यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी यूनिट मुझे घेरे रहती थी।

दीपिका ने आगे लिखा- 'हालांकि आलोक नाथ 'सोनू के टीटू की स्वीटी' की शूटिंग के दौरान काफी शांत थे। हो सकता है कि वह बदल गए हों? या हो सकता है कि डायरेक्टर लव रंजन ने यह बात पहले ही साफ कर दी थी कि वह बुरा व्यवहार सहन नहीं करेंगे।
खैर, विनता नंदा की पोस्ट पढ़ने के बाद मेरा दिल टूट गया है और मुझे लगा कि मुझे उन्हें सपॉर्ट करना चाहिए। इसीलिए मैंने यह वाकया शेयर किया।


Click it and Unblock the Notifications