..................... कंगना रनौत की तेजस देखेंगे सीएम योगी आदित्यना CM Yogi Adityanath will watch Kangana Ranaut's Tejas, Dunki teaser will be released on SRK Birthday? - Hindi Filmibeat

Bollywood Live- कंगना रनौत की तेजस देखेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, डंकी टीजर इस दिन होगा रिलीज?

bollywood live updates

Bollywood Live Updates 31 October- नई सुबह के साथ हम फिर से हाजिर है आपको अपडेट रखने के लिए.. इस पेज पर मनोरंजन जगत की सारी खबरें मिलेंगी। सबसे पहले बात करते हैं कंगना रनौत की जो कि इस वक्त अपनी फिल्म तेजस को लेकर खबरों का हिस्सा हैं।

पता चला है कि कंगना रनौत की ये फिल्म अब यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी देखेंगे। हालांकि इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो ये बुरी तरह से फ्लॉप होने की कगार पर है।

इसके अलावा शाहरुख खान की फिल्म डंकी को लेकर जानकारी सामने आई है जो कि उनके फैंस के लिए काफी दिलचस्प साबित होने वाली है। पता चला है कि शाहरुख खान की इस फिल्म का टीजर उनके जन्मदिन पर रिलीज हो सकता है।

शाहरुख खान अपने जन्मदिन 2 नवंबर को मनाते हैं। इसका मतलब है कि दो दिन बाद किंग खान के फैंस को दिवाली का तोहफा पहले ही मिलने वाला है।

इसी तरह की तमाम मनोरंजन जगत की खबरों के लिए आप बने रहिए Filmibeat Hindi के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Oct 31, 2023 5:40 PM

    Bigg Boss 17: ऐश्वर्या शर्मा अब निभाएंगी विक्की भैया से दुश्मनी, गुस्से में कहा- 'तू तो भौंकता है'

    Bigg Boss 17 Update: कॉन्ट्रोवर्शियल बिग बॉस 17 में हर हफ्ते इंटेंस फैक्टर बढ़ता जा रहा है। ईशा मालवीया और समर्थ जुरेल के रिश्ते पर विवाद के बाद, देखा गया कि अंकिता-विक्की और ऐश्वर्या-नील के रिश्ते पर स्पॉटलाइट के साथ चीजें गलत मोड़ ले रही हैं। शो की शुरुआत में, वे एक टीम के रूप में एकजुट हुए लेकिन अब विक्की की चतुर चालों के कारण अलग होते दिख रहे हैं।

    Bigg Boss 17: ऐश्वर्या शर्मा अब निभाएंगी विक्की भैया से दुश्मनी, गुस्से में कहा- 'तू तो भौंकता है'
  • Oct 31, 2023 5:38 PM

    Bigg Boss 17: ईशा मालवीय पर भड़की फलक नाज कहा,- तुमने एक लड़के को पागल बनाकर रख दिया...

    Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 के घर में बहुत हलचल देखने को मिल रही है। दर्शकों का भी खुब मनोरंजन हो रहा है। ऐसे में बिग बॉस के घर बाहर भी फैंस और दर्शक अपने अपने पसंदीदा सदस्यों को सपोर्ट कर रहे हैं। इसी बीच घर के अंदर ईशा मालवीय की हरकते देखते हुए सोशल मीडिया पर टीवी एक्ट्रेस फलक नाज से गुस्सा जाहिर किया है।

    Bigg Boss 17: ईशा मालवीय पर भड़की फलक नाज कहा,- तुमने एक लड़के को पागल बनाकर रख दिया...
  • Oct 31, 2023 3:59 PM

    Bigg Boss 17 में हो सकती है एक और एंट्री, फिर शुरू होगा लव ट्राएंगल का एक और खेल, रोएंगे ये दो कंटेस्टेंट्स!

    Bigg Boss 17 Update: पिछले कुछ दिनों से ऐश्वर्या शर्मा के एक्स-बॉयफ्रेंड राहुल पंड्या सुर्खियों में बने हुए हैं और ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो वह अब बिग बॉस 17 के घर में एंट्री करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। पत्रकार सिद्धार्थ कन्नन की रिपोर्ट के अनुसार, राहुल विवादास्पद रिएलिटी शो के निर्माताओं के साथ बातचीत कर रहे हैं और जल्द ही बिग बॉस के घर में प्रवेश करने की संभावना है।

    Bigg Boss 17 में हो सकती है एक और एंट्री, फिर शुरू होगा लव ट्राएंगल का एक और खेल, रोएंगे ये दो कंटेस्टेंट्स!
  • Oct 31, 2023 3:23 PM

    Bigg Boss 17: TRP के चक्कर में बिग बॉस कर रहा इस कंटेस्टेंट के साथ खिलवाड़, मेंटल हेल्थ पर पड़ रहा बुरा असर

    Bigg Boss 17 Update: विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' इस समय अपने तीसरे हफ्ते में है। जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है, भावनाओं और नाटक के रोलरकोस्टर को नजरअंदाज करना असंभव है जिसने लाखों दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है। पिछले काफी समय से शो के कंटेस्टेंट अभिषेक कुमार का बुरा हाल हो रहा है।

    Bigg Boss 17: TRP के चक्कर में बिग बॉस कर रहा इस कंटेस्टेंट के साथ खिलवाड़, मेंटल हेल्थ पर पड़ रहा बुरा असर
  • Oct 31, 2023 1:41 PM

    KBC के सेट पहुंचे इनकम टैक्स वाले, अमिताभ बच्चन का सूखा हलक, घबराकर कह दी ये बात

    Kaun Banega Crorepati 15 Update: रिएलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 15' फैमिली स्पेशल नामक के फीचर के साथ एक रोमांचक हफ्ता सामने आया है। हर परिवार से तीन सदस्यों को अमिताभ बच्चन के साथ खेलने का मौका मिलता है। इस सप्ताह एक और परिवार को क्विज़ खेलने का मौका मिला। दिल्ली के जाखड़ परिवार ने इस हफ्ते 'कौन बनेगा करोड़पति' में अहमदाबाद के त्रिवेदी परिवार को पछाड़कर फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट जीता।

    KBC के सेट पहुंचे इनकम टैक्स वाले, अमिताभ बच्चन का सूखा हलक, घबराकर कह दी ये बात
  • Oct 31, 2023 1:01 PM

    अनन्या पांडे की बर्थडे फोटोज आईं सामने

    अनन्या पांडे ने सोमवार को मालदीव के एक रिसॉर्ट में अपना 25वां जन्मदिन मनाया। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर, अनन्या ने एक मैक्सी ड्रेस पहने हुए कुछ सेक्सी तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें उन्होंने कुछ स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया, समुद्र के किनारे एक ओपन थिएटर में फिल्म देखी और लाइव म्यूजिक का आनंद लिया। खबर है कि एक्ट्रेस के साथ उनके कथित बॉयफ्रेंड आदिया रॉय कपूर भी थे।।"

  • Oct 31, 2023 11:42 AM

    200 करोड़ के बजट पर बनी इस हिंदी फिल्म ने की सिर्फ 12 करोड़ की कमाई

    टाइगर श्रॉफ और कृति सैनन स्टारर फिल्म 'गणपत' हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में शामिल हो चुकी है। ओपनिंग के साथ ही दर्शकों ने फिल्म को इतनी बुरी तरह रिजेक्ट कर दिया कि बॉक्स ऑफिस पर ये एक्शन फिल्म औंधे मुंह गिर पड़ी। दशहरा जैसे बड़े मौके पर रिलीज होकर भी फिल्म कमाल नहीं दिखा पाई।

  • Oct 31, 2023 11:05 AM

    गौहर खान हुईं ऊप्स मोमेंट की शिकार

    वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि गौहर खान अपनी वैनिटी की ओर बढ़ रही हैं। इतने में किसी पैपराजी वाले ने गौहर को आवाज लगाई और तुरंत मुडीं। इस दौरान उनके पैरों के चप्पल की हील मुड़ गई और वो डिसबैलेंस हो गईँ। वो गिरने ही वाली थीं कि उन्होने खुद को संभाल लिया। इसके बाद उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

  • Oct 31, 2023 10:20 AM

    कंगना रनौत की 'तेजस' को दर्शकों ने किया रिजेक्ट

    कंगना रनौत स्टारर फिल्म 'तेजस' ने रिलीज के चौथे दिन ही बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया है। चार दिनों में फिल्म 5 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं पाई है। वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो देशभर में फिल्म के कई शोज कैंसिल कर दिये गए हैं क्योंकि फिल्म को देखने एक भी दर्शक नहीं पहुंचे।

  • Oct 31, 2023 9:49 AM

    Ananya Panday ने पोस्ट कीं ऐसी बर्थडे सेलिब्रेशन की ऐसी तस्वीरें

    अनन्या पांडे इस वक्त अपने जन्मदिन को लेकर खबरों का हिस्सा हैं। उन्होने सोशल मीडिया पर अपने वेकेशन और डिनर की कुछ तस्वीर पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में वो कई जगहों पर अलग अलग एक्टिविटी कर रही हैं लेकिन डिनर की तस्वीरों ने लोगों के मन में कई सवाल पैदा कर दिए हैं।

    Ananya Panday ने पोस्ट कीं ऐसी बर्थडे सेलिब्रेशन की ऐसी तस्वीरें
  • Oct 31, 2023 9:02 AM

    अंकिता लोखंडे ने बिग बॉस के घर में सुशांत सिंह राजपूत से ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी

    उन्होने बताया कि, “सुशांत एक दम रख रात में गायब हो गया था। उसको सक्सेज मिल रही थी तो लोग उसके कान लगातार भरते जा रहे थे। उसको बरगलाने की कोशिश की जा रही थी।'' अंकिता ने ये भी कहा कि सुशांत ने उनसे क्यों ब्रेकअप किया था इसको लेकर उनसे किसी तरह कोई कारण भी नहीं बताया। उन्होने आगे बताया कि, ''सुशांत से अलग होने के बाद मुझे आगे बढ़ने में ढाई साल लग गए।''

  • Oct 31, 2023 8:14 AM

    सट्टेबाजी एप को लेकर बुरे फंसे रैपर Badshah

    Viacom18 ने इस एप को लेकर शिकायत दर्ज करवाई थी जिसके बाद सिंगर की मुसीबत बढ़ी है। महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने रैपर बादशाह को लेकर खुलासा किया है और बताया है कि ये पूरा मामला फेयरप्ले ऐप का है। इस एप को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के मैचों के दौरान बिना प्राधिकरण के स्ट्रीम किया गया था। Viacom18, जिसके पास आईपीएल को स्ट्रीम करने का अधिकार हैं, उनका दावा है कि इसकी सामग्री की अवैध स्ट्रीमिंग के कारण उसे 100 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ।

    सट्टेबाजी एप को लेकर बुरे फंसे रैपर Badshah

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X