इस्तीफा दो नहीं बाबा सिद्दीकी की तरह मारेंगे, सीएम योगी को खुली धमकी

CM Yogi Adityanath Death Threat

CM Yogi Adityanath Death Threat: महाराष्ट्र के कद्दावर नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या ने हर किसी को अंदर तक हिला दिया था। इसके बाद अब उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को धमकी मिली है। योगी आदित्यनाथ के नाम पर मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल किया गया है। इसमें साफ कहा गया है कि अगर योगी ने 10 दिन में इस्तीफा नहीं दिया तो हम उन्हें बाबा सिद्दीकी की तरह मार डालेंगे।

अननोन नंबर से आया कॉल

ट्रैफिक कंट्रोल सेल को अज्ञात नंबर से यह कॉल आया था। इस धमकी भरे कॉल के बाद सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट पर है। मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है। खुली धमकी के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। धमकी देने वाले की तलाश की जा रही है। तो वहीं, सीएम योगी सिक्योरिटी को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं।

अलर्ट पर सिक्योरिटी

हालांकि आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब सीएम योगी को ऐसे धमकी मिली हो। बल्कि इससे पहले भी उन्हे कई बार अलग अलग तरीके से धमकियां मिल चुकी हैं। यूपी पुलिस कंट्रोल रूम में फोन के जरिये सीएम योगी को हत्या की धमकी मिल चुकी हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए सिक्योरिटी अलर्ट हो गयी है।

बाबा सिद्दीकी की हत्या

गौरतलब है कि, महाराष्ट्र के कांग्रेस पार्टी से नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर दशहरे के दिन हत्या कर दी गई। जिसके महज 15 दिन पहले ही उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसके बाद उन्हें 'वाई' श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी। हालांकि ये सुरक्षा व्यवस्था उनकी जान बचाने के लिए नाकाफी साबित हुई। इस मामले में कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

More from Filmibeat

Read more about: cm yogi adityanath bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X