..................... CM yogi Adityanath arrived at niece wedding, haldi function dance video viral - Hindi Filmibeat

भतीजी की शादी में पहुंचे CM Yogi, वायरल हो रहे हल्दी फंक्शन के डांस वीडियो

CM yogi Adityanath

CM yogi Adityanath arrived at niece wedding: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ इन दिनों महाकुंभ की वजह से लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। बता दें कि सीएम योगी ने महाकुंभ के लिए जमकर तैयारियां की हैं। जब से महाकुंभ शुरू हुआ है तब से सीएम योगी प्रयागराज में ही थे, लेकिन हाल ही में सीएम योगी ने उत्तराखंड ने विजिट किया है।

भतीजी की शादी में शामिल हुए सीएम योगी
दरअसल सीएम योगी की भतीजी की शादी थी और अपनी भतीजी को आशिर्वाद देने के लिए सीएम योगी उत्तराखंड गए हैं। सीएम योगी अपने पैतृक गांव पंतूर गए हैं। जहां पर उनकी भतीजी की शादी के सारे फंक्शन किए जा रहे हैं। हाल ही में सीएम योगी की भतीजी के हल्दी फंक्शन की एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें देखा जा सकता है कि उनकी भतीजी अर्चना पीले रंग की साड़ी पहने दिख रही है। माथे पर फूलों की ज्वैलरी और सिंपल लुक में नजर आ रही अर्चना अपने चाचा को देख काफी एक्साइटेड है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा डांस वीडियो
इस तस्वीर के साथ ही एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सीएम योगी के घर वाले लोकल गाने और संगीत पर डांस करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि सीएम योगी की भतीजी अर्चना की हल्दी सेरेमनी में यूपी विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भी शामिल हुई थीं। वह ना सिर्फ फंक्शन में शामिल हुईं बल्कि उन्होंने सभी रस्में भी निभाईं।

Read more about: cm yogi adityanath
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X