..................... CM Uddhav Thackeray takes a dig on NCB as the arrested celebs in Drugs Case! बॉलीवुड और ड्रग्स मामले में अब बोले सीएम उद्धव ठाकरे - Hindi Filmibeat

बॉलीवुड और ड्रग्स मामले में अब बोले सीएम उद्धव ठाकरे, 'मशहूर हस्तियों को पकड़ने में उनकी दिलचस्पी है'

पिछले कुछ सालों की अगर बात की जाए तो एनसीबी और बॉलीवुड सितारों का ड्रग्स कनेक्शन लगातार सामने आ रहा है और इस वक्त सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का मामला चर्चा में चल रहा है। लेकिन इसपर अगर महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के बयान की बात की जाए तो वो पूरी तरह से अलग सोचते हैं। हाल ही में उन्होने बॉलीवुड और एनसीबी को लेकर एक बात कही है जो कि चर्चा में है।

उद्धव ठाकरे का कहना है कि "उनकी दिलचस्पी मशहूर हस्तियों को पकड़ने, उनकी तस्वीरें क्लिक कराने और कुछ शोर करने में है।" इसके बाद से लगातार लोग इसके कई मतलब निकाल रहे हैं और विपक्ष भी इसपर अपनी बातें जोरों से रख रहा है।

aryan khan, shahrukh khan, आर्यन खान, शाहरुख खान

बता दें कि उद्धव ठाकरे का संबंध इंडस्ट्री से काफी अच्छे हैं और लगातार इसपर वो बोलते हैँ। इसके अलावा महाराष्ट्र के सीएम ने हालिया घटना का जिक्र भी किया था और विपक्ष पर हमला बोला था।

उन्होंने पूछा कि ''क्या ड्रग का खतरा केवल महाराष्ट्र में है। मुंद्रा बंदरगाह कहां है जहां करोड़ों रुपये की दवाएं जब्त की गई हैं।'' बता दें कि सुपरस्टार शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान एक क्रूज पार्टी के दौरान एनसीबी के द्वारा गिरफ्तार किया गया था।

एनसीबी का कहना है कि आर्यन खान ना सिर्फ ड्रग्स लेता है बल्कि ड्रग पैडलर के ग्रुप का हिस्सा भी है। यही कारण है कि तमाम कोशिशों के बाद भी आर्यन खान को जमानत नहीं मिल रही है और शाहरुख खान काफी परेशन हैं। शाहरुख और गौरी की तस्वीरें जेल और कोर्ट जाते हुए रोज कैमरे में कैद हो रहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X