The Kerala Story को नेशनल अवॉर्ड मिलने से भड़के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, कह डाली इतनी बड़ी बात?

The Kerala Story CM Pinarayi Vijyan- नेशनल अवॉर्ड्स को लेकर इस वक्त चर्चा है और साल 2023 के लिए कई फिल्मों और एक्टर्स को इससे नवाजा गया है। लेकिन अब एजेंडा फिल्म का आरोप झेल रही द केरल स्टोरी को लेकर बवाल मचा हुआ है।
दरअसल इस फिल्म को भी नेशनल अवॉर्ड मिल गया है और ये बात कई लोगों को नागवार गुजरी है। फिल्म को डायरेक्शन और सिनेमैटोग्राफी के लिए सम्मानित किया गया है। फिल्म को लेकर हमेशा विरोध में रहे केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने इसको नाराजगी व्यक्त की थी।
गौरतलब है कि फिल्म जब 2023 में रिलीज हुई थी तब भी इसको लेकर काफी बवाल मचा था और अदालत ने इसकी कहानी को फर्जी बताते हुए डिस्क्लेमर लगवाया था और मेकर्स को माफी मांगनी पड़ी थी।
नाखुश सीएम ने कही ये बात
नेशनल फिल्म अवार्ड के इस ऐलान के बाद मुख्यमंत्री पिनराई विजयन काफी नाराज हैं और उन्होने नेशनल फिल्म अवॉर्ड के जूरी मेंबर्स पर निशाना साधते हुए सवाल भी खड़े किए हैं। एक्स पर लिखते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ''केरल की छवि धूमिल करने और सांप्रदायिक नफ़रत के बीज बोने के स्पष्ट इरादे से, घोर गलत सूचना फैलाने वाली एक फिल्म को सम्मानित करके, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के जूरी ने संघ परिवार की विभाजनकारी विचारधारा में निहित एक कथानक को वैधता प्रदान की है। केरल, वह भूमि जो हमेशा सांप्रदायिक ताकतों के विरुद्ध सद्भाव और प्रतिरोध का प्रतीक रही है, इस निर्णय से घोर अपमानित हुई है। केवल मलयाली ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले सभी लोगों को सत्य और हमारे प्रिय संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपनी आवाज़ उठानी चाहिए।''
उन्होने केरल को बदनाम करने और फिल्म के जरिए झूठी जानकारी देने वाली बात कही है। हालांकि इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड तो मिल ही चुका है और इसको समर्थक काफी ज्यादा खुश हैं। इस फिल्म के लिए अलावा विक्रांत मैसी की फिल्म 12वीं फेल को भी अवॉर्ड मिला है। इसके अलावा शाहरुख खान को फिल्म जवान के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। लीड रोल के लिए उनके करियर का ये पहला नेशनल अवॉर्ड है। शाहरुख खान और उनके फैंस इसको लेकर काफी खुश हैं।
By honouring a film that spreads blatant misinformation with the clear intent of tarnishing Kerala’s image and sowing seeds of communal hatred, the jury of the #NationalFilmAwards has lent legitimacy to a narrative rooted in the divisive ideology of the Sangh Parivar. Kerala, a…
— Pinarayi Vijayan (@pinarayivijayan) August 1, 2025


Click it and Unblock the Notifications











