..................... CM Hemant Biswa Sarma clarified on being badly trolled on 'Shri Shahrukh Khan' - Hindi Filmibeat

'श्री शाहरुख खान' पर बुरी तरह ट्रोल होने पर सीएम Hemant Biswa Sarma ने दी सफाई, लिखा- मैने किसी को..

pathaan

शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर चर्चा है और इस मौके पर कई लोगों के बयान और ट्वीट्स भी सामने आ रहे हैं। कुछ समय पहले असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने कुछ ऐसा कह दिया था जो कि चर्चा में आ गया था और बाद में एक ट्वीट के कारण उनको काफी ट्रोल किया गया था। अब सीएम ने एक न्यूज पोर्टल को जवाब देते हुए सफाई दी है। जी हां, एक प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान असम के सीएम से पूछा गया था कि,

पठान को लेकर विरोध कर रहे हैं, ऐसे में क्या शाहरुख खान की फिल्म को लेकर सुरक्षा दी जाएगा? इस पर रिएक्ट करते हुए हेमंत ने कहा था कि कौन शाहरुख खान? जी हां, उनके मुताबिक वो शाहरुख खान को नहीं जानते थे।

हालांकि इस पर काफी चर्चा हुई और रात में एक ट्वीट सीएम की तरफ से सामने आया जिसमें लिखा था, ''बॉलीवुड अभिनेता श्री @iamsrk मुझे फोन किया और हमने आज सुबह 2 बजे बात की। उन्होंने अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान गुवाहाटी में हुई एक घटना पर चिंता जताई। मैंने उन्हें आश्वासन दिया कि कानून और व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार का कर्तव्य है। हम पूछताछ करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि ऐसी कोई अप्रिय घटना न हो।''

श्री शाहरुख खान

श्री शाहरुख खान

बस इस ट्वीट के सामने आने के बाद लोग उनको ट्रोल कर रहे थे और कह रहे थे कि सुबह तक तो आप शाहरुख खान को जानते तक नहीं थे और अब श्री शाहरुख खान लिखकर फिल्म को लेकर सुरक्षा प्रदान करने की बात कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने सफाई देते हुए लिखा है

मुख्यमंत्री ने सफाई देते हुए लिखा है

अब इस पर फिर से असम के मुख्यमंत्री ने सफाई देते हुए लिखा है, ''वह 'श्री' मेरे कार्यालय की गरिमा को दर्शाता है। मैंने किसी को कॉल नहीं की है, लेकिन यह अभिनेता है जिसने मुझे कॉल की और अपना परिचय दिया। कानून व्यवस्था पर मेरा आश्वासन ही मेरे संवैधानिक कर्तव्य को दर्शाता है। खोदने के लिए कुछ भी नहीं है।''

 25 जनवरी

25 जनवरी

बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म पठान 25 जनवरी को रिलीज हो रही है और इसको लेकर कई तरह के विवाद चल रहे हैं।

भगवा बिकिनी

भगवा बिकिनी

दीपिका पादुकोण ने भगवा बिकिनी पहनी थी और इसके बाद से ही कई संगठन सामने आए थे जो कि लगातार विरोध कर रहे थे।

Read more about: shahrukh khan pathaan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X