..................... CM Dhami launched the promo poster of the first Jaunsari feature film Mairai Gaon Ki Baat - Hindi Filmibeat

CM धामी ने पहली जौनसारी फिल्म 'मैरै गांव की बाट' का प्रोमो पोस्टर किया लॉन्च, विरासत से लोग होंगे रूबरू

cm dhami

First Jaunsari Feature Film: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पहली जौनसारी फीचर फिल्म "मैरै गांव की बाट" का प्रोमो और पोस्टर लाॉन्च किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यहां की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए फीचर फिल्मों के प्रोडक्शन और प्रमोशन में पूरा साथ दे रही है।

सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में हुए एक फंक्शन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य गठन के बाद अब पहली जौनसारी फीचर फिल्म बनकर तैयार हो गई है। इस फिल्म के जरिए जौनसार की संस्कृति, विरासत, रीति रिवाजों को देखने जानने का मौका मिलेगा। उन्होंने दर्शकों से फिल्म देखने की अपील करते हुए कहा कि, राज्य सरकार की तरफ से क्षेत्रीय भाषाओं में बनी फिल्मों के प्रोडक्शन और प्रचार प्रसार में हर मुमकिन मदद दी जा रही है। सरकार नई फिल्म नीति भी लेकर आई है। सरकार का मानना है कि हर क्षेत्र में उत्तराखंड के स्थानीय लोग आगे बढ़ सकें। उन्होंने एक्टर अभिनव चौहान को बधाई देते हुए कहा कि उनकी गढ़वाली फिल्म असगार भी सुपरहिट रही थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हनोल मंदिर का मास्टर प्लान बना रही है, इसके बाद से यह क्षेत्र तीर्थयात्रियों और टूरिस्ट के लिए बड़ा डेस्टिनेशन बनकर उभर रहा है।

इस मौके पर कैबिनेट गणेश जोशी, पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा, सचिव एचसी सेमवाल, कमिश्नर विनय शंकर पांडेय, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, अपर सचिव अतर सिंह, मुख्य अभिनेता अभिनव चौहान और अभिनेत्री प्रियंका, निर्माता आयुष गोयल, प्रस्तुत कर्ता केएस चौहान, रतन सिंह रावत, जयपाल सिंह, अनिल दत्त, श्रीचंद शर्मा, भारत चौहान, प्रीतम तोमर, अनिल सिंह तोमर, रविंद्र चौहान, मतवार सिंह रावत, सुमित्रा चौहान, रीना चौहान, आकृति जोशी मधुबाला सिंह, काजल शाह, लता राय, गुड्डी चौहान, ममता तोमर, साक्षी रावत आदि सहित अनेक लोग उपस्थित थे। फिल्म की परिकल्पना केएस चौहान ने की है, फिल्म के डायरेक्टर अनुज जोशी हैं।

Read more about: cm dhami
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X