..................... CM Akhilesh Yadav cancels plan, won't go for 'Dedh Ishqiya' premier today - Hindi Filmibeat

थू-थू होने के बाद सीएम अखिलेश ने किया 'डेढ़ इश्किया' का प्रीमियर रद्द

लगातार मीडिया में सैफई महोत्सव को लेकर हो रही थू-थू की वजह से आज लखनऊ में तीन बजे होने जा रहा 'डेढ़ इश्किया' का प्रीमियर रद्द कर दिया गया है।

इस प्रीमियर में फिल्म की अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और यूपी के सीएम अखिलेश यादव को शामिल होना था लेकिन बुधवार को समाप्त हुए सैफई महोत्सव में सीएम साहब का फिल्म डेढ इश्किया और फिल्म की अभिनेत्री माधुरी दीक्षित पर मेहरबान होना लोगों को और मीडिया को रास नहीं आया और राजनैतिक पार्टियों और लोगों की ओर से लगातार हो रही आलोचना के कारण सीएम साहब ने आज का प्रीमियर लखनऊ में रद्द कर दिया गया है।

मालूम हो कि राजधानी लखनऊ के वेव मल्टीप्लेक्स में शुक्रवार अपराह्न् 3 बजे 'डेढ़ इश्किया' का प्रीमियर रखा गया था। इसमें फिल्म में प्रमुख भूमिका निभा रहीं माधुरी दीक्षित संग मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शामिल होने वाले थे। सूत्रों के मुताबिक, विपक्षी दलों और मीडिया की आलोचना से बचने के लिए मुख्यमंत्री की तरफ से यह निर्णय लिया गया है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में 'डेढ़ इश्किया' को टैक्स फ्री कर दिया है औऱ फिल्म की 75 प्रतिशत से ज्यादा की शूटिंग लखनऊ और आस-पास के इलाकों में होने की वजह से 1 करोड़ का अनुदान भी दिया है।

यही नहीं माधुरी दीक्षित ने बुधवार को सैफई महोत्सव में स्टेज पर रंगारंग प्रस्तुति भी दी थी। जिसे देखने के लिए पिता मुलायम सिंह यादव के साथ खुद सीएम अखिलेश यादव शामिल भी हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X