शख्स ने सुसाइड नोट पर लिखा SS Rajamouli का नाम, कहा- 'एक औरत के लिए मेरा करियर बर्बाद किया, जान दे रहा हूं'

Srinivasa Rao Accuses SS Rajamouli: टॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर एसएस राजामौली उस समय विवादों में घिर गए, जब श्रीनिवास राव नाम के एक शख्स ने खुद को आरआरआर डायरेक्टर का करीबी दोस्त बताया। उस शख्स पर राजामौली पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया।
श्रीनिवास राव ने राजामौली को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया
श्रीनिवास राव ने राजामौली पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया और कहा कि दो सबसे अच्छे दोस्तों के बीच दरार की वजह एक महिला थी। श्रीनिवास ने अपनी आपबीती बताते हुए एक वीडियो रिकॉर्ड किया और पुलिस के लिए एक सुसाइड नोट भी छोड़ा, जिसमें उन्होंने राजामौली को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया।
'एक औरत के लिए मेरा करियर बर्बाद किया'
न्यूज18 तेलुगु की रिपोर्ट के अनुसार, श्रीनिवास ने अपने बयान में दावा किया, "मेरे पास आत्महत्या करने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं बचा है। राजामौली की वजह से मैं 55 साल की उम्र में भी सिंगल हूं। हमने यामाडोंगा तक साथ काम किया, लेकिन उन्होंने सिर्फ एक महिला के लिए मेरा करियर बर्बाद कर दिया।"
'एक औरत के प्यार में पागल थे राजामौली'
श्रीनिवास ने दावा किया कि राजामौली के साथ उनकी 34 साल पुरानी दोस्ती थी, लेकिन एक महिला से जुड़े लव ट्राएंगल की वजह से उनका रिश्ता खराब हो गया। उन्होंने दावा किया कि बाहुबली डायरेक्टर ने शुरू में महिला से प्यार किया था, लेकिन बाद में वह (श्रीनिवास) भी उस महिला प्यार में पड़ गए। लेकिन अपनी दोस्ती की खातिर श्रीनिवास ने अपने प्यार की कुर्बानी दे दी।
'55 साल की उम्र में भी सिंगल हू्ं'
उन्होंने आगे कहा कि राजामौली के फेमस डायरेक्टर बन जाने के बाद, उन्हें श्रीनिवास की वफादारी पर शक होने लगा और उन्होंने उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा, "मैं अब 55 साल का हो गया हूं। मैं अब इस उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं कर सकता।"
'राजामौली को समझाने की खूब कोशिश की'
उन्होंने कहा कि राजामौली को समझाने और उनके साथ चीजों को सुधारने की कई कोशिशें करने के बावजूद वो उन्हें समझने नहीं पाए। श्रीनिवास ने वीडियो में यह भी जिक्र किया- "मैं अब 55 साल का हो गया हूं और मैं अब इस उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं कर सकता।"
पुलिस से की ये रिक्वेस्ट
यही नहीं, उन्होंने पुलिस से राजामौली पर झूठ पकड़ने वाले टेस्ट यानी लाई डिटेक्टर टेस्ट का इस्तेमाल करने की रिक्वेस्ट की और डायरेक्टर पर काला जादू करने का भी आरोप लगाया। श्रीनिवास दावा किया कि उन्होंने अपने सभी कॉम्पीटीटर फिल्ममेकर्स को दबा दिया है।
हालांकि, यह अब तक साप नहीं हो पाया है कि श्रीनिवास को उनके वीडियो के ऑनलाइन सामने आने के बाद बचाया गया या नहीं। इस बीच, राजामौली ने अभी तक सनसनीखेज दावों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
రాజమౌళి మరియు ఆయన భార్య రమా టార్చర్ భరించలేక నేను చనిపోతున్నా అంటూ రాజమౌళి స్నేహితుడి సూసైడ్ వీడియో
— Telugu Scribe (@TeluguScribe) February 27, 2025
నేను, రాజమౌళి 34 ఏళ్ల నుండి ఫ్రెండ్స్.. మా మధ్యలోకి రమా వచ్చింది
వీళ్ల కోసం నేను నా లైఫ్ త్యాగం చేశాను.. మధ్యలో మా మధ్య చిన్న చిన్న గొడవలు వచ్చాయి
ఇవన్నీ నేను బయట ఎక్కడ చెప్తానో… pic.twitter.com/icx5vZk0O7


Click it and Unblock the Notifications











