चचेरा भाई नहीं बल्कि क्लाइव कुंदर से ये है विक्रांत मैसी का रिश्ता? अहमदाबाद प्लेन क्रैश में हुई मौत

vikrant massey

Vikrant Massey Cousin death rumour- अभिनेता विक्रांत मैसी को लेकर खबरें आईं थीं कि अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे में उनके घर का एक सदस्य नहीं रहा। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि विक्रांत मैसी ने इस हादसे में अपने एक कजिन को खो दिया है। इस कजिन का नाम क्लाइव कुंदर बताया जा रहा था।

लेकिन अब क्लाइव कुंदर को लेकर विक्रांत मैसी ने एक पोस्ट किया है और साफ शब्दों में अफवाह ना फैलाने की बात की है। दरअसल विक्रांत का कहना है कि वो उनके कजिन नहीं थे बल्कि एक फैमिली फ्रेंड थे। उन्होने लोगों से गुजारिश की है कि इस तरह की अफवाहें ना फैलाई जाएं।

विक्रांत ने इंस्टाग्राम पर लिखी स्टोरी

मिर्जापुर एक्टरने सोशल मीडिया पर लिखा, "मीडिया और दूसरी जगहों के प्यारे दोस्तों, दुर्भाग्य से बीमार श्री क्लाइव कुंदर मेरे चचेरे भाई नहीं थे। कुंदर हमारे पारिवारिक मित्र हैं। अधिक अटकलें न लगाने का अनुरोध करें और परिवार और प्रियजनों को शांति से शोक मनाने दें।" इसके बाद उनको पोस्ट आग की तरह वायरल हो रहा है। विक्रांत मैसी के फैंस इस पर रिएक्ट कर रहे हैं। बता दें कि लगातार आ रही खबरों को लेकर विक्रांत को ये कदम उठाना पड़ाना था।

सितारों की किया था पोस्ट

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में जो कुछ भी हुआ वो दिल दहलाने वाला था। इसके बाद हिंदी फिल्म इंडस्ट्रीज के सितारों ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है। इस प्लेन में बैठे एक यात्री के अलावा सभी का निधन हो गया। इस दौरान प्लेन में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी थे और उनका भी निधन हो गया। जिस तरह से डेड बॉडीज की हालत हैं कोई पहचान में नहीं आ रहा है।

More from Filmibeat

Read more about: vikrant massey
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X