भूमि पेडनेकर ने लिया शाकाहारी बनने का फैसला- शिल्पा शेट्टी,अनुष्का शर्मा समेत कई सितारे हैं शामिल
बॉलीवुड में कई कलाकारों ने मांसाहार छोड़कर वेजिटेरियन और वेगन बनने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में अब भूमि पेडनेकर का नाम भी जुड़ चुका है। भूमि लगातार पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करती रही हैं और इस बारे में वह कहती हैं कि कोरोना के दौरान इस बारे में उन्हें तमाम नए विचारों पर काम करने के लिए प्रेरित किया।
शाकाहारी बनने को लेकर भूमि ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- "कई सालों से, मैं वेजिटेरियन बनना चाहता थीं। लेकिन कोई भी आदत तोड़ना सबसे मुश्किल काम है। यह क्लाइमेट वॉरियर के साथ मेरी यात्रा थी, जिसने मुझे बहुत सी चीजें सिखाईं और अब मांसाहार का मेरा दिल अपने आप ही नहीं ही नहीं करता।।"

वह कहती हैं, "मैं कभी भी नॉन-वेजिटेरियन खाने पर निर्भर नहीं थी, लेकिन मैंने इसे लॉकडाउन में छोड़ने का फैसला किया। दरअसल यह ऐसी चीज थी, जो सहज और स्वभाविक रूप से घटित हो गई। अब तो इस बात को छह महीने गुजर चुके हैं और मैं अब किसी तरह के अपराध-बोध से ग्रस्त नहीं हूं और शारीरिक रूप से खुद को पहले से बेहतर महसूस कर रही हूं।"
बता दें कि भूमि पेडनेकर से पहले भी कई सेलेब्स नॉनवेज छोड़ चुके हैं। इन सेलेब्स में शाहिद कपूर, करीना कपूर खान, अनुष्का शर्मा, आमिर खान, कंगना रनोट का नाम भी शामिल है।
इसी साल लॉकडाउन के दौरान ही शिल्पा शेट्टी ने भी मांसाहार त्यागने का फैसला लिया था। शिल्पा ने लिखा था- यह निर्णय मेरे लिए थोड़ा कठिन था और असंभव भी लगता था। लेकिन अब मैंने शाकाहार को पूरी तरह से अपना लिया है।मैंने अपनी आदत को बदला, जिंदगी के 45 साल बीतने के बाद मैं आखिरकार ऐसा कर पाई।


Click it and Unblock the Notifications
