जर्मनी की क्लौडिया ने दी ओलम्पिक में भारतीय खिलाडियों को शुभ कामनाएं

Claudia Ciesla
मुंबई। बॉलीवुड और खेलों का दीवाना हर कोई है। देश में जब भी खेल प्रतियोगिताये आयोजित होती हैं चाहे वो एशियाड हो या ओलम्पिक खिलाड़ियों के साथ-साथ देश के सारे लोग भी इसमें हिस्सा लेते हैं, टी वी पर खेल का प्रसारण देखते हैं और अपने देश के खिलाडियों को शुभ कामनाएं देते हैं। इस समय लंदन में चल रहे ओलम्पिक 2012 को लेकर भी बॉलीवुड के सितारे काफी उत्साहित हैं और अपनी पसंद की टीम को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

हॉलीवुड मॉडल व अभिनेत्री क्लौडिया सिसला ने भी ओलम्पिक खेलों के लिए भारत व जर्मनी दोनों देशों को शुभकामनाये दी हैं। क्लौडिया जर्मनी में पली बढ़ी और अब यहाँ भारत में अभिनय कर रही हैं। क्लौडिया कहती हैं, "मैं जर्मनी की हूँ, लेकिन मैं भारत की सफलता के लिए दिल से दुआ करती हूँ और जर्मनी को भी अपनी शुभ कामनाएं देती हूँ। भारतीय खिलाड़ियों में विजेंदर सिंह और साइना नेहवाल जैसे खिलाड़ियों से गोल्ड पदक की उम्मीद की जा सकती है। "

क्लौडिया हॉकी के बारे में कहती हैं, "हॉकी में भारत और जर्मनी के दोनो ही देश प्रमुख दावेदार हैं, दोनों ही देशों के सेमीफाइनल तक पहुँचने की उम्मीद करती हूँ। जर्मनी ओलम्पिक में टॉप पर पंहुचे मेरी यही प्रार्थना है, इसके साथ ही भारत के लिए इस बार ओलंपिक सबसे अच्छा हो यह भी मेरी दुआ है। हालाँकि मैं ओलम्पिक के शुरू होने पर वहाँ नही थी लेकिन मैं चाहती हूँ कि उनकी होंसला आफजाई के लिए वहाँ जाऊँ। "

बिग बी के ओलम्पिक टोर्च के बारे में क्लौडिया कहती हैं, "मैं बिग बॉस के दौरान उनसे मिली थी। बिग बी जैसे सुपर स्टार से मिलना मेरी खुश नसीबी थी। ओलम्पिक मशाल के साथ उन्हें देखना बहुत अच्छा लग रहा था। इस बार का ओलम्पिक भारत के लिए अच्छा रहने वाला है। मैं भी हमेशा स्पोर्ट्स में दिलचस्पी रखती हूँ। मैं चाहती हूँ कि भारत ज्यादा से ज्यादा पदक जीते। मेरी शुभकामनाएँ सभी खिलाडियों के साथ है।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X