Pics: 'बलमा' ने दी क्लाउडिया को पहचान
'बिग बॉस सीजन 3' में बतौर प्रतिभागी नज़र आ चुकी जर्मन मॉडल और एक्ट्रेस क्लाउडिया सिसला ने हाल ही में अक्षय कुमार की 'खिलाड़ी 786' में बलमा आइटम सांग किया है। क्लाउडिया का कहना है कि इस आइटम डांस ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में एक पहचान दी है और इसके बाद से उन्हें दक्षिण भारत की कई फिल्मों के ऑफर मिलने शुरु हो गये हैं। क्लाउडिया ने 7 दिसंबर को रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'खिलाड़ी 786' के बलमा आइटम सांग में सोनाक्षी सिन्हा और अक्षय कुमार के साथ डिस्को डांस किया है। इस गाने में उनके डांस को काफी पसंद किया जा रहा है।
क्लाउडिया ने कहा "मैं आइटम गर्ल कहलाना पसंद करूंगी क्योंकि अब यह सम्माननीय पद है। उद्दोग की सभी मुख्य अभिनेत्रियां आइटम सांग कर रही हैं चाहे वो कैटरीना हों या फिर करीना कपूर। यह नयी अभिनेत्रियों के लिए एक अच्छा मंच है जहां वह अपना अदाकारी और नृत्य कौशल दिखा सकती हैं।" साथ ही क्लाउडिया ने अपने गाने के बारे में बताते हुए कहा "मेरे आइटम सांग के बाद मुझे इंडस्ट्री में काफा तारीफ मिल रही है। यहां तक की अक्षय सर ने पहली बार मेरे इस डांस को देखकर मेरी काफी तारीफ भी की। मुझे बॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री, विज्ञापनों ओर कई अन्य प्रस्ताव मिल रहे हैं।"
क्लाउडिया सिसला एक जर्मन मॉडल, एक्ट्रेस और सिंगर हैं। उन्होंने मात्र 15 साल की उम्र में मॉडलिंग करनी शुरु की थी। बिग बॉस 3 में वो बतौर कंटस्टेंट नज़र आई थीं जिसे अमिताभ बच्चन होस्ट कर रहे थे। क्लोडिया ने उसके बाद जोर झटका टीवी शो में भी अपनी उपस्थिती दर्ज कराई जिसे शाहरुख खान ने होस्ट किया था। उसमें वो दूसरे नंबर पर रहीं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म खिलाड़ी 786 में उन्होंने अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा के साथ बलमा आइटम सॉंग किया और अब उन्हें इंडस्ट्री में कई ऑफर मिल रहे हैं। देखिये क्लाउडिया की कुछ तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications











