क्लाउडिया ने सीखा दाल-रोटी बनाना
'बिग बॉस तीन' से सुर्खियों में आई जर्मनी की सुपरमॉडल क्लाउडिया सिसेलिया ने अब भारतीय व्यंजन बनाना अच्छी तरह से सीख लिया है।
'बिग बॉस तीन' से बाहर निकलने के बाद क्लाउडिया ने कहा कि उन्हें दाल-रोटी बनाना आता है। उन्होंने कहा कि रियलिटी शो में हिस्सा लेकर उन्हें भारतीय व्यंजन तैयार करना आ गया।
क्लाउडिया ने कहा कि वह अब हिंदी भी सीख रही हैं। उन्होंने कहा, "हिंदी सीखना काफी कठिन था लेकिन मैंने इसमें सफलता हासिल की। वैसे मैं इसे अभी भी कठिन मानती हूं। हालांकि अब मैं हिंदी समझ लेती हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
क्लाउडिया सिसेलिया बिग बॉस बॉलिवुड मॉडल रियालिटी शो bigg boss 3 bollywood claudia ciesla model reality show


Click it and Unblock the Notifications