चश्मा लगा के देखें पारो संग देवदास, देवदास अब 3डी में

लेकिन ये सब देखने के लिए आपको चश्मा लगाकर पर्दे के सामने बैठना होगा। क्यूंकि शरत चन्द्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास पर आधारित और निर्देशक संजय लीला भंसाली के निर्देशन में 2002 में बनी बॉलीवुड की ऐतिहासिक फिल्म देवदास अब 3 डी में बनेगी।
इस फिल्म से जुड़े सुनील लुल्ला ने जानकारी देते हुए बताया की इस फिल्म को बने हुए 10 साल हो चुके हैं इस फिल्म को और भी यादगार बनाने के लिए अब इसे 3 डी में दर्शकों के बीच लाया जा रहा है जो लगभग अपने निर्माण के अंतिम दौर में है।
गौरतलब है की इस फिल्म का निर्माण भारत शाह ने करा था जिसपर लगभग 50 करोड़ का खर्च आया था। अगर सूत्रों की माने तो इस फिल्म को 3 डी में करने पर इसकी निर्माण टीम को खासा नुक्सान झेलना पड़ सकता है जहां इस फिल्म को 3 डी में करने के बाद इसका खर्चा पहले की अपेक्षा दोगुना हो गया है।


Click it and Unblock the Notifications