CLASH- सलमान खान की फिल्म को कड़ी टक्कर देने आ रही है ये बड़ी फिल्म- ईद पर होगी रिलीज
सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म भारत ईद के मौके पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। अभी तक चर्चा थी कि फिल्म सोलो रिलीज होने वाली है जिससे इसकी कमाई काफी शानदार हो सकती है। अब खबर आ रही है कि इस फिल्म से एक हॉलीवुड फिल्म एक्स मेन डार्क फीनिक्स टकराने वाली है और इसके कैसे परिणाम आते हैं ये तो वक्त ही बताएगा। सलमान खान की फिल्म भारत भी काफी ज्यादा चर्चा में हैं और सलमान की अब तक की सबसे शानदार फिल्म बताई जा रही है।
अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ, दिशा पटानी, जैकी श्रॉफ, तब्बू और सुनील ग्रोवर की अहम भूमिका दिखने वाली है।

ईद पर जब भी सलमान खान की फिल्म रिलीज होती है वो काफी बड़ा धमाका करती है और कई रिकॉर्ड टूट जाते हैं। बता दें कि दोनो की फिल्में ईद के मौके पर 5 जून को रिलीज होने वाली है।
ऐसे में सलमान खान की फिल्म को कितना नुकसान होता है ये तो समय ही बताएगा। फिलहाल इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिल्म का प्रमोशन काफी जोरों से किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications