अक्षय कुमार भी हटे, फिर भी पद्मावत CLASH...बॉक्स ऑफिस को 22 प्रतिशत LOSS
दीपिका पादुकोण की पद्मावत उनके करियर का सबसे बड़ा हाईलाइट थी लेकिन फिल्म की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। अब तो अक्षय कुमार ने भी फिल्म क्लैश से अपने कदम पीछे ले लिए पर पद्मावत की सारी मुश्किलें खत्म नहीं हुई।
अभी भी संजय लीला भंसाली की फिल्म साउथ में भागीमती से क्लैश कर रही है। यानि कि दीपिका पादुकोण का सामना, बाहुबली की देवसेना अनुष्का शेट्टी से होना तय है।

पद्मावती में फिल्म में दीपिका पादुकोण, चित्तौड़ की रानी पद्मावती बनी हैं और शाहिद कपूर उनके पति राजा रतन रावल सिंह की भूमिका में नज़र आएंगे। वहीं, रणवीर सिंह फिल्म की निगेटिव लीड हैं जो अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका में हैं।
भागीमती में अनुष्का एक आईएएस ऑफिसर के रोल में है जिन्हें एक गांव के लड़के से प्यार हो जाता है। शादी के बाद कुछ अजीब सी घटनाएं होती हैं और अनुष्का को एक वीरान हवेली में बंद दिखाया गया है। बस दिक्कत ये है कि इस हवेली में भागमती की आत्मा है जो अनुष्का में आ जाती है।
अब दिक्कत ये है कि पीरियड ड्रामा और ऐतिहासिक फिल्मों का साउथ में काफी बड़ा दर्शक वर्ग है। यही कारण था कि पद्मावती तमिल - तेलुगु में रिलीज़ हो रही थी। लेकिन भागीमती के आगे पद्मावती के टिकने का चांस काफी कम है।
और इसलिए साउथ में पद्मावती को बॉक्स ऑफिस पर कम से कम 25 - 28 प्रतिशत का असर पड़ेगा। इसलिए देवसेना और पद्मावती की ये टक्कर शानदार लग रही है। वैसे भी पद्मावती में बॉलीवुड की बाहुबली बनने के सारे लक्षण दिख रहे हैं -


Click it and Unblock the Notifications
