प्रियंका से टकराएंगी इसरायली अभिनेत्री गैल गैदॉत

हॉलीवुड फ़िल्म 'बेवॉच' और 'वंडर वुमन' बॉक्स ऑफ़िस पर एक ही दिन रिलीज़ होने वाली हैं।

By Bbc Hindi

प्रियंका चोपड़ा की पहली हॉलीवुड फ़िल्म 'बेवॉच' भारतीय सिनेमाघरों में दिखाई जाने के लिए तैयार है. लेकिन इस फ़िल्म को इसरायली अभिनेत्री गैल गैदॉत से कड़ी टक्कर मिल सकती है.

'बैटमैन वर्सेस सुपरमैन' में एक छोटी सी भूमिका निभाने के बाद गैल गैदॉत फ़िल्म 'वंडर वुमन' में मुख्य भूमिका में नज़र आने वाली हैं. इसमें वो एक गुस्सैल योद्धा के रूप में दिखेंगी जो ताकतवर और समझदार होने के साथ-साथ दयालु भी है.

वार्नर ब्रदर्स की फ़िल्म 'वंडर वुमन' 2 जून को भारत में रिलीज़ की जाएगी. इसी तारीख़ को प्रियंका चोपड़ा और ड्वेन जॉनसन की फ़िल्म 'बेवॉच' भी भारत में रिलीज़ होने वाली है.

जब ड्रेस की वजहों से हिट रहीं प्रियंका

जब प्रियंका चोपड़ा ने तोड़ दी थी एक लड़की की नाक

प्रियंका चोपड़ा
AFP/Getty Images
प्रियंका चोपड़ा

अंग्रेज़ी टेलीविज़न सिरीज़ 'क्वांटिको' में काम कर चुकी प्रियंका चोपड़ा एक लंबे समय के बाद किसी फ़िल्म में नज़र आने वाली हैं.

पारामाउंट पिक्चर्स के बैनर तले बनी 'बेवॉच' 1989 में बने टेलीविज़न शो पर आधारित है जिसमें कुछ लाइफगार्ड की ज़िदंगी को दर्शाया गया है. भारत में ये सिरीयल काफी देखा गया था.

अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में ये फ़िल्म 25 मई को रिलीज़ होगी जिसके एक सप्ताह बाद यानी 2 जून को ये भारतीय सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी.

12 साल से वज़न घटाने में लगी थीं परिणीति

'तुमने मुझ जैसी औरत पहले नहीं देखी होगी'दी

पैटी जैनकिंस के निर्देशन में बनी 'वंडर वुमन' इसी नाम के एक डीसी कॉमिक के चरित्र पर आधारित सुपरहीरो फ़िल्म है. वंडर वुमन अमेज़न की राजकुमारी डायना के रूप में पली बढ़ी है और एक योद्धा है.

जब वो एक मुसीबत से निपटने के लिए अपनी दुनिया से बाहर आती है तब उसे अपनी ताकत का अहसास होता है.

फ़िल्म में गैदॉत के साथ क्रिस पाइन, रॉबिन राइट, डैनी हटसन, डेविड थुलिस, कॉनी निलसन और एलिना अनाया हैं.

प्रियंका चोपड़ा की अमरीका में धूम दी

प्रियंका चोपड़ा ने मैगज़ीन कवर के लिए माफ़ी मांगी

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X