'सिटी लाइट्स' उनकी कहानी..जो इमोशनलेस होते हैं...
फिल्म एक राजस्थानी युगल की कहानी जो जीविका कमाने के लिए सपनों के शहर मुंबई आते हैं, लेकिन जल्द ही उन्हें बुरी स्थितियों का सामना करना पड़ता है। फिल्म के गाने .. जीने की वजह... ने पहले ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है तो वहीं फिल्म के एक्टर राजकुमार से इस बार भी लोगों को एक बड़े धमाके की उम्मीद है।
फिल्म का प्रमोशन करते हुए महेश भट्ट ने कहा कि 'सिटी लाइट्स' उन लोगों के लिए है जो जानते बहुत कुछ हैं लेकिन महसूस नहीं करते। उनके लिए यह समय महसूस करने का है क्योंकि एहसास मानव जाति का जीवनरक्त है, जो गायब हो रहा है। "
निर्देशक हंसल मेहता निर्देशित और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता राजकुमार राव अभिनीत 'सिटीलाइट्स' 30 मई को सिनेमाघरों में उतरेगी। इस फिल्म के जरिये नवोदित तारिका पत्रलेखा भी बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/HQ4Ox7mLqds?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications












