इस एक्ट्रेस के साथ दिनदहाड़े शख्स ने की थी छेड़खानी, घर आते वक्त हसीना के प्राइवेट पार्ट को पकड़कर...

Priya Bapat Video: मनोरंजन जगत में ऐसी कई एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर हैरासमेंट के किस्से शेयर किए हैं। कई हसीनाओं के केस ने तो लोगों को दहला दिया है, इस बीच मराठी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस और 'सिटी ऑफ ड्रीम्स' की लीड एक्ट्रेस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।
प्रिया बापट का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में उन्होंने खुलासा किया है कि कैसे एक शख्स ने उनके साथ दिन दहाड़े छेड़खानी की थी। एक्ट्रेस ने बताया कि वो शूट से आ रही थीं और मेरे दोनों हाथ में सामान था। मैंने चलते-चलते अपने कान में फोन लगा रखा था क्योंकि मैं अपने एक दोस्त से बात कर रही थी।
प्रिया ने आगे बताया- 'एक आदमी सामने से आया और उसने मेरे स्तनों को पकड़ा और वहां से भाग गया। मुझे तीन सेकेंड लगे ये समझने में कि मेरे साथ अभी क्या हुआ। मैंने पीछे मुड़कर देखा तो वो आदमी नहीं था, वो ऐसा भागा कि मुझे दिखा ही नहीं। मैं घर गई और मेरी मां घर पर नहीं थी, मेरे पिता थे। मुझे नहीं समझ आ रहा था कि मैं यह बात उन्हें कैसे बताऊं।'
एक्ट्रेस ने आगे कहा- 'मैं रो रही थी और मेरे पिता ने पूछा कि मुझे क्या हुआ और मैंने उन्हें बता दिया कि मेरे साथ क्या हुआ। मैंने जब अपने पिता को बताया तो वो खुद को बेचारा महसूस करने लगे। उन्हें खुद के मर्द होने पर बुरा लगने लगा और उन्हें पता नहीं था कि वो अब क्या करें। वो मुझे सहानुभूति भी नहीं दे पा रहे थे और यह भी नहीं कह पा रहे थे कि यह नहीं होना चाहिए था और मैं उसे मारूंगा।'
एक्ट्रेस आगे बोलीं- 'तब से लेकर आजतक, अगर मुझे किसी की नजर भी बुरी लगती है ना, तो मुझे लगता है कि ये आकर मुझे छुए इससे पहले मैं ही इसे पकड़ूं और खूब मारूं। तब का जो गुस्सा है, वो अब भी मेरे जहन में है।'
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रिया बापट ने राजकुमार हिरानी की 'मुन्नाभाई एमएमबीबीएस' में छोटा सा रोल निभाया था। प्रिया बापट मराठी फिल्म इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम है। वे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी पहचान बनाने में कामयाब रही हैं। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज वेब शो 'सिटी ऑफ ड्रीम्स' में उनकी एक्टिंग का हर कोई दीवाना हो गया है।


Click it and Unblock the Notifications












