Video- सिटी लाइट्स में एक बार फिर राजकुमार का जबरदस्त अभिनय

City Lights trailer released, Rajkumar is fabulous
पिछले कुछ समय में बॉलीवुड में राजकुमार राव ने अपने बेहतरीन परफॉर्मेंस से खुद को एक परफॉर्मर, आउट ऑफ बॉक्स कलाकार और नेशनल अवॉर्ड का सच्चा अधिकारी साबित किया है। काई पो छे से खुद को बॉक्स ऑफिस पर साबित करने के बाद राजकुमार ने शाहिद फिल्म से नेशनल अवॉर्ड पर अपना कब्जा कर लिया। राजुकमार राव के दिल को छू लेने वाले अभिनय की तारीफ बॉलीवुड के हर बड़े-बडे़ अभिनेता यहां तक कि महानायक अमिताभ बच्चन तक ने की। सभी ने ये महसूस किया है कि राजकुमार राव आने वाले दिनों में बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक फिल्मों का तोहफा देंगे और साथ ही अपने अभिनय से इंडस्ट्री में आने वाले कलाकारों के लिए खुद को एक आदर्श के रुप में साबित करेंगे।

राजकुमार राव की अगली फिल्म सिटी लाइट्स का ट्रेलर भी हाल ही में रिलीज हुआ है और इसके ट्रेलर का इंतजार कर रहे लोग एक बार फिर से राजकुमार के फैन हो गये हैं। फिल्म का निर्देशन किया है हंसल मेहता ने और महेश भट्ट ने भी फिल्म को अपना ब्रांड दिया है। फिल्म की कहानी कुछ इस तरह से है कि राजकुमार अपने परिवार के साथ छोटे से गांव में रहता है और एक दिन काम की तलाश में अपनी पत्नी और बेटी के साथ मुंबई आ जाता है। जहां पर मुंबई शहर की चकाचौंध कर देने वाली रौशनी राजकुमार के साथ साथ उसकी पत्नी को भी अंधा कर देती है। गिरने पर मजबूर कर देती है।

सिटी लाइट्स के ट्रेलर को देखने पर ये महसूस हो रहा है कि वाकई राजकुमार ने कुछ ही समय में बतौर एक्टर खुद को काफी बदल लिया है। लगातार राजकुमार की अदाकारी का लेवल और बढ़ता जा रहा है। राजकुमार ने ठान ली है कि वो बॉलीवुड में खुद का एक मकाम बनाकर ही दम लेंगे। राजकुमार को कमर्शियल फिल्मों की और उनसे मिलने वाली शोहरत, पैसों की कोई चाह नहीं है वो चाहते हैं कि इस तरह की फिल्में करें जो कि लोगों के जहन में हमेशा के लिए बस जाएं।

<center><iframe width="100%" height="450" src="//www.youtube.com/embed/rOsRxv6N2hI?feature=player_detailpage" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X