Citizenship Amendment Bill- सिंगर पापोन ने रद्द किया दिल्ला का शो- बोले मेरा असम जल रहा है

कुछ समय से देश में नागरिकता संशोधन बिल की काफी चर्चा है जो कि हाल ही में दोनो सदनों में पास हो चुका है। इसको लेकर कुछ लोग खुश हैं तो कुछ लोगों के अंदर नाराजगी है। बात करें नॉर्थ ईस्ट की तो लोग वहां पर इस बिल के विरोध में हैं और कई जगह धरने प्रदर्शन भी देखने को मिले हैं। लेकिन इस समय बॉलीवुड के मशहूर सिंगर पापोन जो कि खुद असम से हैं.. उन्होने कुछ ऐसा किया है जो काफी ज्यादा चर्चा में हैं।

दरअसल उन्होने अपना शो जो कि दिल्ली में होने था वो रद्द कर दिया है। उनका कहना है कि वो ऐसी सूरत में शो नहीं करेंगे जबकि उनका असम जल रहा है। पापोन ने ट्वीट करते हुए लिखा.. "प्रिय दिल्ली, मुझे खेद है, लेकिन मैंने योजनानुसार 'इंपरफेक्टोशोर' में कल होने वाले कॉन्सर्ट को न करने का निर्णय लिया है।

papon, news, पापोन, न्यूज

मेरा गृह राज्य असम जल रहा है, रो रहा है और वहां कर्फ्यू जारी है। अभी मेरी जो मानसिक स्थिति है उसमें मैं आपका मनोरंजन नहीं कर पाऊंगा।" इसके बाद उन्होने एक और ट्वीट किया और इसके बारे में बात की है।

बता दें कि वहां के लोगों का मानना है कि इस बिल के तहत जो लोग बाहर से आएंगे वो उनकी संस्कृति के लिए खतरा साबित हो सकते हैं। हालांकि असम में इस समय इंटरनेट सेवाएं बंद हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X