Citadel Twitter Reactions: ग्लोबल स्पाई सीरीज में प्रियंका चोपड़ा ने शानदार एक्शन से जीता फैंस का दिल!

citadel-twitter-review-priyanka-chopra-s-global-spy-action-series-opens-to-positive-reactions

Citadel Twitter Reactions: प्राइम वीडियो पर अमेज़न ओरिजिनल सीरीज़ 'सिटाडेल' स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हो चुकी है और सोशल मीडिया पर दर्शकों के बीच इसे लेकर चर्चा भी शुरु हो चुकी है। दुनिया भर के दर्शकों ने इस सीरीज को पसंद किया है। खासकर भारतीय प्रशंसक इस ग्लोबल सीरीज़ में अपनी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जोनस को देखकर उत्साहित हैं।

प्रियंका और रिचर्ड के बीच सिजलिंग केमिस्ट्री से लेकर शानदार विजुअल्स और एक्शन तक, फैंस और आलोचकों ने पहले दो एपिसोड देखकर इन पक्षों की तारीफ की है। और हर हफ्ते एक और नए एपिसोड आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

सिटाडेल के पहले सीज़न में छह-एपिसोड शामिल हैं, जिनमें से दो एपिसोड आज (28 अप्रैल) प्राइम वीडियो पर प्रीमियर हो रहे हैं, इसके बाद हर एक एपिसोड को 26 मई तक साप्ताहिक रूप से प्रसारित किया जाएगा। डेविड वील के साथ ब्रदर्स एजीबीओ शो रनर के रूप में शामिल हैं। सिटाडेल दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ सहित कई भाषाओं में उपलब्ध है।

रूसो ब्रदर्स की ये सीरीज तकनीकी स्तर पर काफी दमदार दिख रही है, वहीं शो की कहानी भी लगातार बांधकर रखती है। बतौर भारतीय दर्शक यदि प्रियंका चोपड़ा को शानदार एक्शन अवतार में देखना चाहते हैं, जो सिटाडेल जरूर स्ट्रीम करें।

इस सीरीज़ में रिचर्ड मैडेन ने मेसन केन, प्रियंका चोपड़ा जोनस ने नादिया सिंह, स्टेनली टुकी ने बर्नार्ड ऑरलिक, लेस्ली मैनविल ने डाहलिया आर्चर, ओसि इखिले ने कार्टर स्पेंस, एशले कमिंग्स ने एब्बी कॉनरॉय, रोलैंड मोलर ने एंडर्स सिल्जे और डेविक सिल्जे, काओलिन स्प्रिंगल हेंड्रिक्स ने कॉनरॉय की भूमिका निभाई है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X