Priyanka Chopra- 22 साल के करियर में पहली बार प्रियंका चोपड़ा के साथ हुआ कुछ ऐसा, चौंक जाएंगे आप!

हिंदी फिल्मों से अपना सफर शुरु करने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इस वक्त राज कर रही हैं और उनको लेकर कहा जा रहा है कि आने वाले समय में वो हॉलीवुड में भी अपना सिक्का चमकाने वाली हैँ। हालांकि वो लगातार प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन रही है और इस वक्त सिटाडेल को लेकर छाई हैं। ऐसे में एक बयान प्रियंका चोपड़ा की तरफ से सामने आया है और वो ये है कि उन्होने बराबरी से फीस मिलने को लेकर बात की है।
सभी जानते हैं कि बॉलीवुड में हीरो की फीस ज्यादा होती है जबकि हीरोइन को उससे कम ही पैसे एक फिल्म को लेकर मिलते हैं। अब इसको लेकर प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बात कही है और उनका 22 साल का दर्द छलक गया है।
दरअसल सिटाडेल के लिए प्रियंका को मेल एक्टर के बराबर फीस मिली है और ऐसा पहली बार हुआ है। प्रियंका ने खुलासा करते हुए बताया कि, "मैं इंडस्ट्री में 22 साल से काम कर रही हूं, और मैंने लगभग 70 से अधिक फीचर और दो टीवी शो किए हैं।
लेकिन जब मैंने सिटाडेल की, तो यह मेरे करियर में पहली बार था जब मुझे बराबर फीस मिली। मुझे इस पर हंसी आ रही है, लेकिन यह एक तरह का पागलपन है।" प्रियंका चोपड़ा का बयान काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस विषय में बात कर रहे हैं।
अक्सर देखा जाता है कि हिंदी फिल्म पुरुष प्रधान ही होती हैं और महिलाओं को जिस तरह के प्रजेंट किया जाता है वो काफी अलग तरह का अनुभव होता है। हालांकि अब वक्त बदल रहा है और कई फिल्मों में अभिनेत्रियों का किरदार काफी दमदार दिखाया जा रहा है। प्रियंका चोपड़ा ने काफी समय से किसी हिंदी फिल्म में काम नहीं किया है।


Click it and Unblock the Notifications