Love Again: प्रियंका चोपड़ा जब पति निक जोनस को भूल, करने लगी दूसरे मर्द को किस, कुछ नहीं कर पाए निक!

Priyanka Chopra at Love Again premiere: हॉलीवुड वेब सीरीज सिटाडेल रिलीज होने के बाद से प्रियंका चोपड़ा लगातार चर्चाओं में हैं। इस सीरीज में उनके अभिनय की खूब तारीफ हो रही है लेकिन चर्चाओं का कारण उनकी आने वाली नई फिल्म लव अगेन भी है।
जी हां, हाल ही में अमेरिका के न्यूयॉर्क में लव अगेन फिल्म का प्रीमियर आयोजित हुआ जिसमें प्रियंका चोपड़ा पति और सिंगर निक जोनस के साथ पहुंची। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा बेहद खूबसूरत लग रही थी और उन्होंने ब्लश ब्लू कलर का मरमेड स्टाइल प्रिंसेस डेनिम लॉन्ग गाउन पहना हुआ था और गाउन के पीछ बो बनी हुई थी। प्रियंका के गाउन को निक बार-बार ठीक करते भी नजर आए।
रेड कारपेट पर शिरकत करने के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने जब लव अगेन के अपने को-स्टार सैम ह्यूगन को देखते ही उनको किस करने लगी। जैसे ही सैम रेड कारपेट पर आए प्रियंका चोपड़ा उनके पास गई और हंसते हुए उन्हें नाक एक प्यारा सा किस दिया।
हालांकि प्रियंका चोपड़ा का यह छोटा सा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उनकी फैंस इस क्लिप पर खूब चुटकियां भी लेते नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर इनके इस तरह से मिलने के कई छोटे-छोटे क्लिप खूब वायरल हो रहे हैं। जबकि असल में प्रियंका चोपड़ा ने सैम को किस नहीं किया था सिर्फ दूर से ही उन्हें किस करने का ड्रामा किया था।
इतना ही नहीं, वीडियो के साथ ही इन दोनों की नज़दीकियों वाली कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
बता दें, प्रियंका चोपड़ा सिटाडेल के प्रमोशन के बाद अब अपनी आने वाली फिल्म लव अगेन के प्रमोशन में जुट गई हैं। प्रियंका चोपड़ा की ये रोमांटिक कॉमेडी 5 मई को रिलीज होगी और इसमें सैम ह्यूगन भी होंगे। फिल्म का बुधवार को न्यूयॉर्क में प्रीमियर हुआ जिसमें प्रियंका, सैम और यहां तक कि उनके पति निक जोनस भी शामिल हुए।
निक जोनास और प्रियंका हाथों में हाथ डालकर पहुंचे, जिसमें प्रियंका हाई हील्स में निक से ज्यादा लंबी लग रही थीं। प्रियंका ने अपने बालों को स्ट्रेट किया हुआ था और एक सिंपल नेकलेस पहना था। निक ने ग्रे और ब्लैक रंग का सूट पहना था जो प्रियंका के लुक को कंप्लीट कर रहा था। सैम अपने ऑल-ब्लैक लुक में हैंडसम लग रहे थे।
लव अगेन में, प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपने लवर की मौत का शोक मनाती एक महिला की भूमिका निभाई है। फिल्म में निक भी एक कैमियो रोल में दिखाई देंगे।


Click it and Unblock the Notifications











