Priyanka Chopra: बेटी मालती को कई बार खोते-खोते बची थी प्रियंका चोपड़ा, खुद बताई अपनी आपबीती!

Priyanka Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब इंटरनेशनल एक्ट्रेस बन चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा अमेजॉन प्राइम पर रिलीज हुए सिटाडेल के कारण खूब चर्चा में है।
प्रियंका ने बॉलीवुड स्टार से लेकर ऑनस्क्रीन स्पाई, रोम कॉम डार्लिंग, प्रोड्यूसर रेस्तरां ऑनर, इन्वेस्टर, राइटर, एक्टिविस्ट और नई मां का किरदार असल जीवन में निभाया है। प्रियंका चोपड़ा इंडस्ट्री में ऐसी है जो हर तरह से परफेक्ट हैं। अपने 40 साल का होने पर प्रियंका चोपड़ा ने अपने बारे में कई बातें शेयर की।
हाल ही में प्रियंका ने यूएस एले मैगजीन के लिए एक फोटोशूट करवाया है और इंटरव्यू देने के दौरान उन्होंने कई बातों पर चर्चा की। यहां तक कि उन्होंने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास के जन्म के बारे में भी बात की।
आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने अपने पहले बच्चे का स्वागत जनवरी 2022 में सरोगेसी के माध्यम से किया था। निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा मालती की कई झलकियां इंस्टाग्राम पर शेयर किया करते थे। बेशक अब दुनिया ने इस हसीन जोड़े की बेटी मालती मैरी चोपड़ा का चेहरा देख लिया है, लेकिन प्रियंका चोपड़ा उन दिनों को याद करना नहीं भूलती जब पहली बार उन्होंने मालती को देखा था।
इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने बताया कि मालती ने कैसे उन्हें अपनी उंगलियों में लपेट लिया था। अब उनका एकमात्र लक्ष्य मालती को खुश रखना है। प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि ऐसा कई बार हुआ जब वह मालती को खोने के करीब थीं। एले मैगजीन यूएस से बात करते हुए प्रियंका ने कहा पिछली बार जब मदर्स डे था तो वो काफी शांत दिन था क्योंकि उनकी बेटी एनआईसीयू में 100 दिनों के बाद घर आई थी।
उन्होंने बताया कि कैसे मालती ने अपनी उंगली से चारों तरफ उनको लपेट लिया था। उनके पास मालती को डिसिप्लिन करने के लिए कुछ नहीं है। वह नहीं जानती कि वह कैसे उसे डिसिप्लिन करेंगी। वह मालती को खोने के कई बार इतने करीब थीं कि उसके लिए कुछ भी कर सकती हैं और उसे हर हाल में खुश देखना चाहती हैं।
प्रियंका चोपड़ा चाहती हैं कि उनकी बेटी मालती सबसे ज्यादा खुश रहे। प्रियंका ने यह भी बताया कि जब से वह मां बनी है तो इस बात से हैरान है कि वह अपनी बेटी को कितना प्यार कर सकती हैं और कितनी स्मार्टली उसको प्रोटेक्ट करेंगी। प्रियंका चोपड़ा अपनी मां मधु चोपड़ा के बारे में बताती है कि जब लोगों ने उन्हें हर्ट किया था तो उनकी मां ने उन्हें नहीं बक्शा था। लेकिन तब प्रियंका को यह बात समझ नहीं आती थी और वह अक्सर मां से कहती थी कि तुम क्या कर रही हो, चिल आउट मां, लेकिन अब वह समझ गई हैं।
बताते चलें, एले मैगजीन के फोटोशूट के दौरान प्रियंका ने कई हॉट तस्वीरें भी खिंचवाई है और इस दौरान वे इस स्प्लिट ड्रेस में भी नजर आईं। प्रियंका की टीम ने इस फोटोशूट की जानकारी और इसका एक वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है।


Click it and Unblock the Notifications











