Priyanka Chopra: अमेरिका में बाथरूम में अकेले छिपकर अपना लंच करती थीं प्रियंका चोपड़ा और...

Priyanka Chopra: इंटरनेशनल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अमेजॉन प्राइम पर हाल ही में रिलीज हुई सीटाडेल सीरिज के कारण खूब चर्चा में है। लेकिन इसक् अलावा भी अपनी लाइफ की कुछ अनजाने फैक्ट्स का खुलासा करने के कारण में चर्चा में बनी हुई हैं।
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा हाल ही में जबसे इंडिया से वापस आकर गई है तब से वे सुर्खियों में ही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने एले मैगजीन को इंटरव्यू देते हुए अपनी लाइफ के कई पहलुओं का खुलासा किया था। इसके बाद Priyanka Chopra ने टुडे शो के लिए भी फोटो शूट करवाया है।
टुडे शो के फोटोशूट के दौरान प्रियंका चोपड़ा पीले रंग के ब्लेजर के साथ ही यैलो पटियाला स्टाइल बॉटम में नजर आईं। साथ ही व्हाइट ड्रेस में भी उन्होंने एक फोटोशूट कराया है जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं। टुडे के कवर पेज पर भी प्रियंका चोपड़ा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। ये तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, टुडे शो पर अपने दोस्तों के साथ दिन की शुरुआत करने से बेहतर कोई तरीका नहीं है। प्रियंका ने टुडे के लिए येलो ड्रेस में और भी कई तस्वीरें खिंचवाई हैं जिसका लिंक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम बायो में शेयर किया है।
इस दौरान प्रियंका ने अपने जीवन के कई पहलुओं का खुलासा भी किया। प्रियंका चोपड़ा आज के समय में बेशक दुनिया में बेहद रिस्पेक्टेड सेलिब्रिटी मानी जाती हैं, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब प्रियंका चोपड़ा को बाथरूम में अकेले बैठकर लंच करना पड़ता था। प्रियंका ने बताया कि जब मैं पढ़ने के लिए अमेरिका गई थी तो वहां पर बाथरूम में बैठकर लंच किया करती थी। उन्होंने बताया, पढ़ाई के दौरान पहले के शुरुआती सप्ताह उनके लिए बेहद दर्दनाक थे लेकिन उन्होंने जैसे-तैसे उन्होंने एडजस्ट किया और एक हाइप गर्ल बन गईं।
उन्होंने बताया, मैं बाथरूम में लंच किया करती थी, एक स्टॉल के अंदर, क्योंकि मैं बहुत नर्वस रहती थी। मुझे नहीं पता था कि कैफिटेरिया से अच्छा फूड कैसे मिलता है। मैं वेंडिंग मशीन से डॉर्टियोस लेकर जल्दी से बाथरूम में जाकर खाकर आ जाती थी ताकि मुझे बाकी बच्चों का सामना ना करना पड़े।
उन्होंने कहा कि मुझे एक भारतीय की तुलना में वहां गैर-अमेरिकी की तरह ज्यादा महसूस होता था, लेकिन समय के साथ प्रियंका चोपड़ा ने अपने आप को एडजस्ट किया और आज वे एक कॉन्फिडेंट और सक्सेसफुल सेलिब्रिटी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











