इधर लोग कांस में हॉटनेट को ताड़ते रहे, उधर प्रियंका चोपड़ा ने वेनिस में हॉटनेस से लूट ली महफिल!

Priyanka Chopra: फ्रांस रिवेरा में कांस फिल्म फेस्टिवल 2023 जहां 16 मई से शुरू हुआ है और 27 मई तक चलेगा। कान फिल्म फेस्टिवल बेहद प्रतिष्ठित फेस्टिवल है जिसका साल भर सभी फिल्मी सितारे इंतजार करते हैं। एक तरफ जहां ये कयास लगाए जा रहे थे कि कांस 2023 में प्रियंका चोपड़ा अपने जलवे बिखेरेंगी। लेकिन प्रियंका ने तो कुछ और ही कर डाला। चलिए जाने क्या है पूरा मामला।
हाल ही में वेनिस, बुल्गारी इवेंट आयोजित हुआ जिसमें प्रियंका चोपड़ा ने शिरकत की। इंटरनेशनल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अच्छी तरह से जानती हैं कि किसी भी काम परफेक्शन के साथ कैसे करना है। एक बार फिर अपने परफेक्शन के साथ प्रियंका चोपड़ा ने इस इवेंट में जैसे आग लगा दी।
हाल ही में मुंबई में अपनी कजिन परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई में जलवे बिखेर प्रियंका चोपड़ा ने तुरंत लंदन की उड़ान भरी। वे लंदन में पलाज़ो डुकाले में बुलगारी मेडिटेरानिया हाई ज्वेलरी कलेक्शन की एग्जीबिशन के लिए वेनिस में देखी गईं।
एक तरफ जहां लोग हीरोइनों के कांस के हॉट लुक्स का लोग का इंतजार कर रहे थे वहीं दूसरी तरफ प्रियंका चोपड़ा ने अपने इस अवतार से फैंस को चौंका दिया। प्रियंका ने इस इवेंट में अपने हॉट अवतार से सभी का ध्यान कांस फिल्म फेस्टिवल 2023 से डायवर्ट कर दिया है।
प्रियंका चोपड़ा ने इस दौरान रोज गुलाबी रंग की आउटफिट पहनी थी जो कि मिस सोही के SS23 कलेक्शन में से एक थी। प्रियंका चोपड़ा ने क्रॉप टॉप और स्कर्ट लॉन्ग स्कर्ट पहनी थी और स्कर्ट के सेंटर में फ्लोरल ब्रोच कमर पर लगाया था। इस लुक में प्रियंका चोपड़ा बेहद खूबसूरत लग रही थी। प्रियंका चोपड़ा की इस लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस इवेंट में प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड एक्ट्रेस ऐनी हैथवे, जेडया और ब्लैकपिंक की के-पॉप सिंगर लिसा के साथ नजर आईं।
इसके अलावा भी प्रियंका चोपड़ा ने Grazia यूके मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया है, जिसकी फोटोस और वीडियो कुछ घंटों पहले ही Grazia यूके ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं।
बताते चलें, बुलगारी को Bvlgari के नाम से भी जाना जाता है। ये एक इटालियन लग्जरी ब्रांड है जो कि ज्वेलरी, वॉच, एक्सेसरीज, फ्रेगरेंस और लग्जरी होटल के लिए खास तौर पर फेमस है। इसकी स्थापना रोम, इटली में 1884 में एक ग्रीक इमीग्रेंट सॉटिरियोस वुल्गारिस द्वारा की गई थी।


Click it and Unblock the Notifications